क्रिकेट

Video: अजब-गजब अश्विन, इस बार डीआरएस को लेकर किया ऐसा काम जो सबके बस की नहीं

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 15, 2023, 10:21 AM IST

मैदान पर रविचंद्रन अश्विन हो और कुछ अनोखा न हो ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। इस बार तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अश्विन ने कुछ ऐसा किया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल अश्विन ने रिव्यू के खिलाफ रिव्यू लिया। अश्विन ने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी की और 2 विकेट झटके।

Image

रविचंद्रन अश्विन (साभार-स्क्रीनग्रैब)

KEY HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु प्रीमियर लीग में दिखा अश्विन का अनोखा अंदाज
  • एक ही गेंद पर लिए दो-दो रिव्यू
  • सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा है वायरल

भारत के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्निन की एक खासियत है वह बिना खेले भी सुर्खियों में आ जाते हैं, लेकिन जब वह मैदान पर हो तो फिर क्या ही कहने? वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के 3 दिन बाद ही तमिलनाडु प्रीमियर लीग खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने कुछ ऐसा किया है, जिसको लेकर वह सुर्खियों में आ गए हैं। वह इस लीग में डिंडीगुल ड्रैगन के कप्तान हैं। अश्विन टेस्ट के नंबर वन गेंदबाज हैं और हाल ही में न खेलते हुए भी वह चर्चा में थे। दरअसल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया की हार के बाद सचिन से लेकर सौरव गांगुली तक सभी ने टीम के इस फैसले पर सवाल उठाए थे।

अंपायर के रिव्यू पर अश्विन ने लिया रिव्यू

मांकडिंग को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले अश्विन ने इस बार डीआरएस को लेकर कुछ ऐसा किया जिससे वह सुर्खियों में आ गए। इनिंग के 13वें ओवर में अश्विन अपने चौथे ओवर का आखिरी गेंद डाल रहे थे। इस गेंद पर उन्हें कॉट बिहाइंड विकेट मिला। ऑनफील्ड अंपायर ने बल्लेबाज राजकुमार को आउट दिया। राजकुमार फैसले से नाखुश नजर आए और उन्होंने डीआरएस लिया। रिप्ले में साफ नजर आ रहा था कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर गई है। इसके बावजूज थर्ड अंपायर ने ऑनफील्ड अंपायर के निर्णय को बदल दिया।

हालांकि, थर्ड अंपायर के इस निर्णय से अश्विन खुश नहीं थे और उन्होंने इसके खिलाफ फिर रिव्यू ले लिया। चूंकी ड्रैगन के पास रिव्यू बची थी इसलिए ऑनफील्ड को इस फैसले को रेफर करना पड़ा। थर्ड अंपायर ने इस फैसले को ओवरटर्न नहीं किया और बल्लेबाज नाबाद रहा। लेकिन अश्विन के इस फैसले ने जमकर सुर्खियां बटोरी। ऐसा शायद ही देखने को मिलता है जब एक ही गेंद पर दो बार रिव्यू किया जाए, लेकिन अश्विन हैं तो सब मुमकीन है। इस मैच में अश्विन ने 2 विकेट झटके और उनकी टीम को 6 विकेट से जीत भी मिली।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article