क्रिकेट

रविचंद्रन अश्विन ने तोड़ा अनिल कुंबले का एक और टेस्ट रिकॉर्ड, हासिल की बड़ी उपलब्धि

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 18, 2023, 03:39 PM IST

450 test Wickets for Ravichandran Ashwin: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को नागपुर टेस्ट के पहले दिन एलेक्स कैरी को बोल्ड करके दिग्गज अनिल कुंबले का एक और भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Image

एलेक्स कैरी के विकेट का जश्न मनाते रविचंद्रन अश्विन

Photo : AP

नागपुर: ऑस्ट्रेलिया के नागपुर टेस्ट में टीम इंडिया के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कंगारू विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी को बोल्ड करके टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे कर लिए। वो अनिल कुंबले को पीछे छोड़कर सबसे तेज गति से साढ़े चार सौ टेस्ट विकेट झटकने वाले भारतीय बन गए हैं।

सबसे तेज 450 टेस्ट विकेट चटकाने वाले भारतीय

अश्विन ने ये उपलब्धि करियर के 89वें टेस्ट की 167वीं पारी में गेंदबाजी करते हुए हासिल की। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 450 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के नौवें और अनिल कुंबले के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। कुंबले ने करियर के 93वें टेस्ट में इस आंकड़े को छुआ था।

मुरलीधरन के नाम दर्ज है विश्व रिकॉर्डसबसे तेज गति से टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम दर्ज है। मुरली ने इस आंकड़े को 80वें और अनिल कुंबले ने 93वें टेस्ट में छुआ था।

ऐसा है अश्विन का टेस्ट रिकॉर्ड

साल 2011 में टेस्ट डेब्यू करने वाले रविचंद्रन अश्विन को इस मुकाम तक पहुंचने में 12 साल लंबा वक्त लगा है। खबर लिखे जाने तक अश्विन ने करियर में खेले 89 टेस्ट की 167 पारियों में 24.33 के औसत से 451 विकेट अपने नाम किए हैं। अश्विन ने पारी में 30 बार पांच या उससे अधिक विकेट और 7 बार मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देकर 7 विकेट और एक मैच में 140 रन देकर 13 विकेट रहा है।

450 से ज्यादा विकेट लेने वाले नौवें गेंदबाज

अश्विन से पहले टेस्ट क्रिकेट में 450 से ज्यादा विकेट मुथैया मुरलीधरन(800), शेन वॉर्न(708), जेम्स एंडरसन(675), अनिल कुंबले(619), स्टुअर्ट ब्रॉड(566), ग्लेन मैक्ग्रा(563), कर्टनी वॉल्श(519), नाथन लॉयन(460) ने चटकाए हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article