क्रिकेट

RCB vs CSK: रजत पाटीदार ने इस दिग्गज खिलाड़ी को चुना आईपीएल इतिहास का नंबर-1 कप्तान

आईपीएल में आरसीबी की कप्तान कर रहे मध्यप्रदेश के स्टार खिलाड़ी रजत पाटीदार ने टूर्नामेंट के इतिहास का नंबर-1 कप्तान चुना है। उन्होंने धोनी या विराट कोहली का नाम नहीं लिया, बल्कि एक ऐसे दिग्गज को चुना जो अपने खेल और व्यवहार से खिलाड़ियों को पसंदीदा कप्तान रहा है।

Image

रजत पाटीदार ने रोहित को चुना बेस्ट कप्तान। फोटो- IPL/BCCI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार ने आईपीएल इतिहास का नंबर-वन कप्तान और बेस्ट गेंदबाज का चुनाव किया है। हैरानी की बात है कि रजत पाटीदार ने विराट कोहली या एमएस धोनी को नंबर-कप्तान नहीं चुना। ना ही जसप्रीत बुमराह को बेस्ट गेंदबाज। उनकी पसंद उसके ठीक उलट रही।

क्रिकबज से बात करते हुए रजत पाटीदार ने पांच बार मुंबई इंडियंस को चैंपिन बनाने वाले पूर्व एमआई कप्तान रोहित शर्मा को बेस्ट कप्तान बताया। एमएस धोनी और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से पांच-पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान रहे हैं।

विराट कोहली को बताया बेस्ट बैटर

पाटीदार ने आगे विराट कोहली को बेस्ट बैटर बताया और फाफ डुप्लेसी को बेस्ट फील्डर। इसके अलावा उन्होंने सुनील नरेन को बेस्ट स्पिनर बॉलर और एबी डिविलियर्स को बेस्ट फिनिशर बताया।

इस दिग्गज को बताया बेस्ट गेंदबाज

इसके अलावा रजत पाटीदार ने आईपीएल का बेस्ट गेंदबाज डेल स्टेन को बताया। साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने आईपीएल में 4 टीमों के लिए खेला है। 2008 से 2020 तक खेले गए 95 मैचों में उन्होंने 97 विकेट लिए हैं।

ट्रॉफी जीतने को बताया बेस्ट पल

वहीं, बुमराह को उन्होंने टी20 लीग का सबसे घातक डेथ बॉलर बताया। रजत से आईपीएल का सबसे बेस्ट लम्हा पूछा गया तो उन्होंने आरसीबी के पहले खिताब के बारे में बात की। पाटीदार ने कहा कि साल 2025 में कप्तान के तौर पर जब उन्होंने ट्रॉफी उठाई थी, वो उनके लिए करियर का सबसे बेस्ट मोमेंट था।

चेन्नई सुपर किंग्स है अगला मुकाबला

आईपीएल 2025 में आरसीबी को खिताबी जीत दिलाने के बाद रजत पाटीदार की लोकप्रियता बढ़ी है। इस सीजन आरसीबी ने उनकी कप्तान में अपना पहला मुकाबला जीतकर शानदार आगाज किया है। सनराइजर्स हैदराबाद को उद्घाटन मुकाबले में पटखनी देने के बाद अब अपने दूसरे मुकाबले की तैयारी में टीम जुटी हुई है।

आरसीबी अपने दूसरे मुकाबे में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी। यह मुकाबला 5 अप्रैल को शाम को खेला जाएगा। यह रोमांचक मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article