क्रिकेट

जय श्री राम, दर्दनाक 15 साल अब... पहला IPL विकेट लेने के बाद रघु शर्मा ने दिखाई पर्ची पर क्या लिखा था, हो गया वायरल

  • Agency by: Agency
  • Updated May 5, 2026, 09:57 AM IST

What Was Written On Note Of Raghu Sharma: कई सालों तक संघर्ष करते हुए, भारतीय खिलाड़ियों को नेट्स में अभ्यास कराने के बाद आखिरकार रघु शर्मा को आईपीएल में पिछले साल शामिल किया गया लेकिन मुंबई ने कोई मैच नहीं खिलाया। अब इस बार उनको मौका मिला और अब उनको पहला आईपीएल विकेट मिला तो खास अंदाज में एक पर्ची दिखाकर जश्न मनाया। यहां जानिए उस पर्ची पर ऐसा क्या लिखा था जो अब वायरल हो रहा है।

Image

रघु शर्मा ने विकेट के जश्न में दिखाई खास पर्ची

Photo : AP

Raghu Sharma, MI vs LSG: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स (MI vs LSG) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में जमकर धमाल मचा। इस मैच में कई बड़े रिकॉर्ड बने और आखिरकार मुंबई इंडियंस तीन हार के बाद जीत की पटरी पर लौटी। मुकाबले के दौरान मुंबई इंडियंस के गेंदबाज रघु शर्मा ने आईपीएल करियर का अपना पहला विकेट भी लिया। करियर का पहला विकेट लेने के बाद रघु ने खास अंदाज में जश्न भी मनाया। उनके जश्न ने दुनिया भर के लोगों का ध्यान खींचा क्योंकि इस स्पिनर ने स्टैंड की ओर एक पर्ची दिखाई जिस पर कुछ खास लिखा हुआ था।

ब्रॉडकास्टर द्वारा बाद में रघु शर्मा की उस पर्ची पर लिखे संदेश को दिखाया गया जो उन्होंने प्रदर्शित किया था। देखते-देखते पर्ची पर लिखा संदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस 33 वर्षीय स्पिनर के दिल छू लेने वाले शब्दों ने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया क्योंकि उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बात की और मुंबई इंडियंस को अवसर देने के लिए टीम के साथ-साथ भगवान का आभार व्यक्त किया।

रघु शर्मा की पर्ची पर लिखा था ये संदेश

रघु शर्मा ने अपना पहला विकेट लेने के बाद जो पर्ची दिखाई थी उस पर लिखा था, "राधे राधे। गुरुदेव की दिव्य कृपा से बहुत ही दर्दनाक 15 साल आज समाप्त हो गए। मुझे ये अवसर देने के लिए मुंबई इंडियंस को धन्यवाद। हमेशा आभारी। जय श्री राम"।

चेन्नई के खिलाफ किया था आगाज

रघु शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था, उन्होंने एक किफायती स्पैल से प्रभावित किया क्योंकि उन्होंने चार ओवरों में सिर्फ 24 रन दिए लेकिन उन्हें एक विकेट नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने लखनऊ के खिलाफ 13वें ओवर की पहली गेंद पर अक्षत रघुवंशी (7 गेंदों में 11 रन) को आउट करके आईपीएल में अपना खाता खोल लिया। उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में अपने चार ओवरों में 36 रन देकर 1 विकेट झटका। वो इस हाई स्कोरिंग मैच में 10 से कम इकॉनमी रेट वाले मुंबई इंडियंस के एकमात्र गेंदबाज रहे।

कौन हैं रघु शर्मा, वृंदावन से क्या है नाता

रघु शर्मा एक लेग स्पिनर हैं, जो पंजाब से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 2017 में रणजी ट्रॉफी के दौरान अपने राज्य के लिए प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास क्रिकेट) में पदार्पण किया, जबकि 2021 में उनके लिए लिस्ट ए और टी20 में पदार्पण किया। हालांकि, घरेलू क्रिकेट में उनके लिए मौके सीमित रहे हैं। कुल मिलाकर, उन्होंने अपने करियर में 12 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं और 57 विकेट लिए हैं। उनके नाम 12 मैचों में 18 लिस्ट ए विकेट भी हैं। आज से पहले, उन्होंने सिर्फ पांच टी20 मैच खेले थे और चार विकेट लिए थे। रघु ने पिछले साल विग्नेश पुथर के प्रतिस्थापन के रूप में साइन किए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के साथ अपना पहला आईपीएल अनुबंध अर्जित किया। हालांकि वह एक भी गेम नहीं खेले, लेकिन उन्हें बरकरार रखा गया। बताया जाता है कि कृष्ण भक्ति में लीन होने के बाद उन्होंने वृंदावन में ही रहना शुरू कर दिया और अब वो वहीं रहते हैं।

End of Article