शहर

Himachal News : पहाड़ों में ड्रग्स के सोर्स पर वार, कुल्लू में भांग की अवैध खेती नष्ट; NCB-ITBP और पुलिस ने कसा शिकंजा

कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले और दुर्गम इलाकों में अवैध भांग की खेती के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया गया है। NCB, ITBP, हिमाचल प्रदेश पुलिस और वन विभाग ने लगी भांग की फसल को नष्ट किया।

Image

कुल्लू में अवैध भांग की खेती के खिलाफ बड़ा संयुक्त अभियान

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के ऊंचाई वाले और दुर्गम इलाकों में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती के खिलाफ NCB, ITBP, हिमाचल प्रदेश पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त अभियान शुरू किया है। टीमों ने ऐसे इलाकों की पहचान कर वहां लगी भांग की फसल को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह अभियान केंद्र सरकार के नारकोटिक्स कंट्रोल विजन डॉक्यूमेंट 2026-29 के तहत चलाया जा रहा है। इस अभियान का मकसद ड्रग्स को बाजार तक पहुंचने से पहले ही उसके सप्लाई सोर्स यानी उत्पादन के स्तर पर रोकना है। इसके लिए केंद्रीय और राज्य एजेंसियां मिलकर अवैध खेती को खत्म कर रही हैं।

संयुक्त टीमें कुल्लू के बेहद कठिन पहाड़ी और ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंचकर कार्रवाई कर रही हैं। पूरी कार्रवाई की जियो-टैगिंग की जा रही है और फोटो-वीडियोग्राफी के जरिए रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है, ताकि अभियान में पारदर्शिता बनी रहे। कार्रवाई पूरी होने के बाद वन विभाग की ओर से फसल नष्ट किए जाने का प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा।

अवैध रूप से भांग की खेती करने वालों के खिलाफ NDPS एक्ट 1985 के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान अभी जारी है और आने वाले दिनों में कुल्लू के दूसरे इलाकों की भी पहचान कर वहां अवैध खेती को नष्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।

आम लोगों से भी अपील की गई है कि अगर उन्हें ड्रग्स की तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़ी कोई जानकारी मिलती है तो वह MANAS नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Anuj Mishra
अनुज मिश्राauthor

अनुज मिश्रा भारत के अग्रणी क्राइम और इन्वेस्टिगेटिव पत्रकारों में से एक हैं। वह वर्तमान में टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। पिछले करीब दो दशकों से अनुज मिश्रा ने अपराध, आंतरिक सुरक्षा और संगठित अपराध से जुड़े मामलों की गहन रिपोर्टिंग और संपादकीय नेतृत्व किया है। उन्होंने सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, एनआईए और खुफिया एजेंसियों से संबंधित बड़ी और संवेदनशील खबरों को नज़दीकी से कवर किया है। अनुज मिश्रा की सबसे बड़ी ताक़त उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग है। हर बड़ी और अहम खबर में वह ग्राउंड ज़ीरो पर मौजूद रहकर घटनाओं की प्रत्यक्ष कवरेज करते रहे हैं। यही कारण है कि उनकी रिपोर्टिंग में जमीनी सच्चाई और तथ्य हमेशा साफ़ झलकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ने से पहले अनुज मिश्रा देश के कई बड़े टेलीविज़न न्यूज़ चैनलों के साथ काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता और एडिटोरियल स्किल्स से अलग पहचान बनाई। अनुज ने न केवल देश-विदेश की बड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाया है, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति और सत्ता गलियारों से जुड़े घटनाक्रमों पर भी पैनी नज़र रखी है। उनकी पत्रकारिता शैली तथ्यपरक, इन्वेस्टिगेटिव और जमीनी हकीकत पर आधारित मानी जाती है। उन्होंने आतंकवाद, संगठित अपराध, ड्रग्स सिंडिकेट, हाई-प्रोफाइल जांच और सियासी घटनाक्रमों पर कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

और पढ़ें
End of Article