क्रिकेट

अबतक 55...विराट कोहली ने विंडीज के खिलाफ जड़ा आतिशी शतक, तोड़ सचिन तेंदुलकर के दो वर्ल्ड रिकॉर्ड

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही आतिशी शतक जड़ दिया। वनडे करियर के 55वें शतक के दौरान विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के दो वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

Image

विराट कोहली (फोटो क्रेडिट AI Generated/News Room Varified)

तिरुवनंतपुरम: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही आतिशी शतक जड़ दिया। जीत के लिए 296 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 55वां शतक 74 गेंद में 6 चौके और 6 छक्के की मदद से पूरा किया। विराट ने शानदार छक्का जड़कर आतिशी अंदाज में शतक तक पहुंचे।

यह उनके वनडे करियर का तीसरा और विंडीज के खिलाफ सबसे तेज शतक है। विराट कोहली विराट 88 गेंद में 139 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट ने 157.95 के स्ट्राइक रेट वाली पारी में 10 चौके और 9 छक्के जड़े। छक्का जड़कर उन्होंने टीम इंडिया को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया और भारत को पहले वनडे में 8 विकेट से जीत दिलाई।

वनडे में सबसे तेज़ 15 हजारी

विराट कोहली ने शतकीय पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में सबसे तेज गति से 15 हजार रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। विराट इस मुकाम पर पहुंचने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर के खाते में 18,426 रन दर्ज हैं। 55वे वनडे शतक के साथ विराट कोहली के खाते में कुल 86 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हो गए हैं। वो सचिन तेंदुलकर के 100 अंतरराष्ट्रीय शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी करने से 14 कदम दूर हैं।

एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली सचिन तेंदुलकर को पछाड़कर वनडे क्रिकेट इतिहास में एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली एक देश में 7 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके खाते में 7006 रन भारत में दर्ज हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने भारतीय सरजमीं पर वनडे क्रिकेट में 6,976 रन बनाए थे। वहीं रिकी पॉन्टिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 5,521 रन बनाए थे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article