क्रिकेट

अजीब लग रहा है, जीत के बाद POTM बने कुलदीप यादव ने क्यों कहा ऐसा

भारत ने 8 विकेट से तिरुवनंतपुरम वनडे जीत लिया। विराट कोहली और शुभमन गिल की शतकीय पारी के दम पर भारत ने 50 गेंद शेष रहते जीत हासिल कर ली। कुलदीप यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Image

कुलदीप यादव (साभार-x)

भारत ने विराट कोहली और शुभमन गिल के शतकीय पारी की बदौलत ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हरा दिया। कोहली 88 गेंदों में 139 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें उन्होंने 11 चौके और सात छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 153.40 रहा। दूसरे छोर पर विराट का साथ दे रहे रुतुराज गायकवाड़ 13 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 296 रन का लक्ष्य 41.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

कुलदीप यादव बने प्लेयर ऑफ द मैच

इससे पहले कुलदीप यादव के शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 295 रन ही बना पाई। उन्होंने 10 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट चटकाए। कुलदीप के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा 2 जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने एक विकेट लिया। कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्लेयर ऑफ द मैच पर कुलदीप

मैच के बाद जब कुलदीप को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया तो उन्होंने इसे अजीब बताया। कुलदीप ने कहा 'मुझे शुभमन और विराट भाई की बल्लेबाजी बहुत पसंद आई, उनकी पारी खास थी। विराट की बल्लेबाजी को देखते हुए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेना मेरे लिए थोड़ा अजीब लग रहा है, उनकी पारी शानदार थी। अपनी गेंदबाजी पर कुलदीप ने कहा 'मुझे अब भी लगता है कि स्पिनर के तौर पर अब भी सुधार की बहुत गुंजाइश है। मैं इसी लय को बनाए रखूंगा, यही सबसे महत्वपूर्ण बात है। चाहे मैं कोई भी फॉर्मेट खेलूं, बात सिर्फ इतनी है कि आप अपनी लय में रहें और सहज महसूस करें।ये

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article