फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद के सीही गांव में रविवार को एक ढाई साल की बच्ची खेलते समय बोरवेल में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और बच्ची को बोरवेल से निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल बचाव दल बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रयास कर रहा है। प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और पूरे अभियान की निगरानी की जा रही है।
