क्रिकेट

शुभमन गिल ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड,वनडे में 10वें शतक के साथ की फखर जमां की बराबरी

टीम इंडिया के वनडे कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले पहले वनडे में शतक जड़कर शिखर धवन का सबसे तेज गति से एकदिवसीय क्रिकेट में 10 शतक जड़ने का रिकॉर्ड तोड़ दिया और फखर जमां की बराबरी पर पहुंच गए हैं।

Image

शुभमन गिल

Photo : AP

तिरुवनंतपुरम: टीम इंडिया के वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने नए सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में शतक के साथ की। पारी का आगाज करने आए शुभमन ने रोहित शर्मा के साथ टीम को तेज शुरुआत दी और पहले पहले विकेट के लिए 12 ओवर में 74 रन जोड़े। रोहित के 32 रन बनाकर आउट होने के बाद गिल को विराट कोहली का साथ मिला। दोनों ने अच्छी शुरुआत को आगे बढ़ाया। गिल ने अपना अर्धशतक 49 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 93 गेंद में शतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इसके बाद गिल ने अपने वनडे करियर का 10वां शतक 96 गेंद में 12 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा कर लिया। वो 107 गेंद में 110 न बनाकर पवेलियन लौटे।

तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड

गिल ने अपने वनडे करियर के 68वें मैच की 67वीं पारी में 10वां शतक जड़ा। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में सबसे तेज गति से 10 शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के गब्बर शिखर धवन को पीछे छोड़ा। शिखर धवन ने वनडे में 10 शतक 77 पारी में पूरे किए थे। गिल ने 10 पारी के अंतर से धवन को पीछे छोड़ दिया है। विराट कोहली को इसके लिए 80 पारियां खेलनी पड़ी थीं।

फखर जमां की बराबरी पर पहुंचे

सबसे तेज गति से 10 शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक के नाम दर्ज है। डिकॉक ने 55 पारी में वनडे में 10 शतक जड़े, इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला हैं। अमला 57वीं पारी में इस मुकाम पर पहुंचे थे। विश्व सूची में गिल का नाम पाकिस्तान के फखर जमां के साथ साझा रूप से तीसरे स्थान पर दर्ज हो गया है। फखर जमां ने भी 67 पारी में ही 10 शतक एकदिवसीय क्रिकेट में पूरे किए थे।

साल 2026 में मचा रहे हैं धमाल

शुभमन गिल के लिए साल 2026 वनडे क्रिकेट में शानदार रहा है। उन्होंने 10 मैच की 9 पारी में 2 बार नाबाद रहते हुए 95.85 के औसत और 109.1 के स्ट्राइक रेट से 671 रन बना लिए हैं। इसमें 2 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। 154 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2026 में एकदिवसीय क्रिकेट में रहा है। गिल ने अबतक खेले 69 एकदिवसीय मैच की 67 पारी में 10 बार नाबाद रहते 3489 रन 61.21 के औसत और 100.98 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें 10 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं। 208 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article