भारत ने कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के दम पर वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 296 रन का लक्ष्य था जिसे उसने विराट के नाबाद शतकीय पारी के दम पर 2 विकेट खोकर 50 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। विराट 139 जबकि रुतुराज गायकवाड़ 13 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 75(46) रन की साझेदारी की।
प्रिंस और किंग का तूफान
296 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। रोहित को आउट करने के बाद वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की परेशानी कम होने की वजाय और बढ़ गए जब टीम इंडिया के प्रिंस गिल और किंग विराट ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 151(132) रन की साझेदारी की और टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी। इस दौरान विराट ने वनडे क्रिकेट में अपना 15,000 वनडे रन भी पूरा किया। उन्होंने 303वीं पारी में यह जादूई आंकड़ा छूआ। दूसरे छोर से बल्लेबाजी कर रहे कप्तान शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का 10वां शतक जड़ा।
विराट ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
वनडे क्रिकेट में यह विराट का 55वां शतक था जबकि लिस्ट ए क्रिकेट की बात करे तो उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 60 शतकों की बराबरी कर ली। इतना ही नहीं एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी विराट ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब उनके नाम भारत की सरजमीं पर 7,006 रन हो गए हैं।इससे पहले भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जस्टिन ग्रीव्स की 101 और जॉन कैंपबल के 62 रन की पारी के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 135 रन की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा अमीर जंगू ने नाबाद 58 रन की पारी खेली। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 4 जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट चटकाए।
