वनडे में किंग कोहली हुए और विराट, विंडीज के खिलाफ बनाए 8 रिकॉर्ड

Virat Kohli's World Record: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के बल्ले का तूफान रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए सीरीज के पहले वनडे में देखने को मिला। जीत के लिए 296 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग ऑफ चेज़ के नाम से विख्यात विराट ने 74 गेंद में आतिशी शतक जड़ दिया और अंत में 88 गेंद में 139 रन की नाबाद पारी खेलकर पवेलियन लौटे। विराट ने इस दौरान 10 चौके और 9 छक्के जड़े। गॉड्स ओन कंट्री कहलाने वाले केरल की राजधानी में विराट ने अपनी शतकीय पारी के दौरान क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के दो वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। आइए उनपर नजर डालें।

Authored by: Navin ChauhanUpdated Sep 27 2026, 23:01 IST
वनडे में सबसे तेज़ 15 हजारी01 / 08

वनडे में सबसे तेज़ 15 हजारी

विराट कोहली ने तिरुवनंतपुरम में अपनी शतकीय पारी के दौरान जैसे ही 59 रन का आंकड़ा पार करते ही वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर लिए। सचिन तेंदुलकर के बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाले विराट कोहली दूसरे खिलाड़ी बने। लेकिन उन्होंने 303 पारी में इस उपलब्धि को हासिल करते ही सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर को वनडे में 15 हजार रन पूरे करने के लिए 377 पारियां खेलनी पड़ी थी।​

दो टीमों के खिलाफ 10 शतक जड़ने वाले पहले बैटर02 / 08

दो टीमों के खिलाफ 10 शतक जड़ने वाले पहले बैटर

विराट कोहली वनडे क्रिकेट इतिहास में दो टीमों के खिलाफ 10-10 शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 10वां शतक जड़ा। इससे पहले वो श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक जड़ चुके हैं।​

वनडे में एक देश में सबसे ज्यादा रन03 / 08

वनडे में एक देश में सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली घरेलू सरजमीं पर वनडे में 7 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट ने एक देश में सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तिरुवनंतपुरम में 110 रन के आंकड़े को पार करते ही तोड़ दिया। विराट कोहली के खाते में भारतीय सरजमीं पर 7006 रन दर्ज हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर ने भारत में वनडे क्रिकेट में 6,976 रन बनाए थे। वहीं रिकी पॉन्टिंग ने ऑस्ट्रेलिया में 5,521 रन बनाए थे।​

विंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक04 / 08

विंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक

​विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने के सुनील गावस्कर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गावस्कर और विराट के खाते में विंडीज के खिलाफ 13-13 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं। विराट ने विंडीज के खिलाफ वनडे में 10 और टेस्ट में 3 शतक जड़े हैं।​

वनडे में सबसे ज्यादा शतक05 / 08

वनडे में सबसे ज्यादा शतक

​विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में सबसे ज्याद शतक जड़ने के अपने रिकॉर्ड में इजाफा करते हुए इस संख्या को 55 तक पहुंचा दिया है। विराट के खाते में अब कुल 86 अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज हो गए हैं। वनडे में 55 शतक के अलावा वो टेस्ट में 30 और अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक शतक जड़ा है। सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी से वो 14 कदम दूर हैं।​

लिस्ट ए में सबसे ज्यादा शतक06 / 08

लिस्ट ए में सबसे ज्यादा शतक

विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर के लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों के खाते में 60-60 लिस्ट ए शतक दर्ज हो गए हैं। सचिन ने वनडे में 49 शतक सहित लिस्ट ए क्रिकेट में 60 शतक जड़े थे। वहीं विराट के खाते में वनडे में 55 शतक सहित कुल 60 शतक लिस्ट ए में दर्ज हो गए हैं।​

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच07 / 08

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच

​विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला गया मुकाबला विंडीज के खिलाफ उनका 44वां मैच था।​

घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक08 / 08

घरेलू सरजमीं पर सबसे ज्यादा शतक

​विराट कोहली ने घरेलू सरजमीं पर एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए इस संख्या को 28 तक पहुंचा दिया है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!