क्रिकेट

'मैं बोल रहा हूं, तीन शतक हो सकते थे', संजू सैमसन से नाराज आर अश्विन ने क्यों कही यह बात

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने संजू सैमसन के शतक नहीं लगाने की वजह से अफसोस जताया। अश्विन ने कहा कि सैमसन के पास एक-दो नहीं बल्कि तीन मौके थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। आर अश्विन संजू सैमसन से नाराज दिखे।

Image

संजू सैमसन को लेकर आर अश्विन का बड़ा बयान। फोटो- ICC, स्क्रीन ग्रैब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया। संजू ने तीन मुकाबलों में तीन लगातार अर्धशतक बनाकर भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने नाबाद 97, 89 और 89 रन की पारी खेलीं। इन पारियों को लेकर पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि संजू के पास तीन शतक लगाने का मौका था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने संजू सैमसन के शतक नहीं लगाने की वजह से अफसोस जताया। अश्विन ने कहा कि सैमसन के पास एक-दो नहीं बल्कि तीन मौके थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। अश्विन ने इसे टीम जरूरत के हिसाब से खेली गई पारी बताया। संजू सैमसन को शुरुआत में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया था। हालांकि, उन्होंने वापसी के बाद शानदार पारियां खेलीं और टूर्नामेंट में पांच मैच में 321 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया, लेकिन इसके बावजूद अश्विन नाराज दिखे।

क्या कहा अश्विन ने

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, एक बल्लेबाज के तौर पर संजू सैमसन के तीन शतक होने चाहिए थे। यार तीन शतक होना चाहिए था। 97 नॉट आउट, मैं मान लेता हूं। हो सकता है कि मैं एक स्ट्रिक्ट साउथ इंडियन डैडी हो सकता हूं। मैं बोल रहा हूं यार दो गेम। आराम से 10 रन सिंगल लेकर भी हो सकता था। बट ये बंद करता नहीं है। हमेशा इंटेट के साथ खेलता है। खुद का माइलस्टोन छोड़ देता है। यही वो चीज है जो उसे खास बनाती है, इसके चलते उस पर और प्यार आता है।

संजू ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान संजू सैमसन रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से भी अपना स्थान गंवा चुके थे। इसके बाद अभिषेक शर्मा बीमार पड़ते हैं और उन्हें एक मैच खेलने का मौका मिलता है। फिर सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार ने टीम प्रबंधन को सोचने का मौक दिया। फिर संजू की प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई और फिर जो उन्होंने किया वो इतिहास बन गया।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article