MUL vs QUE Match Live Streaming Online, pakistan super league 2024: आईपीएल की तर्ज पर खेले जा रहे पाकिस्तान प्रीमियर लीग का रोमांच भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट के 11वें मुकाबले में मुल्तान सुल्तान का सामना क्वेटा ग्लेडियेटर्स से होगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। क्वेटा ग्लेडियेटर्स मौजूदा लीग में अजेय है, जबकि मुल्तान सुल्तान को लगातार तीन जीत के बाद हार का सामना करना पड़ा। मुल्तान सुल्तान 4 मैचों में से तीन में जीत हासिल कर 6 अंक के साथ टेबल में टॉप पर बरकरार है, जबकि क्वेटा ग्लेडियेटर्स तीन मैचों में जीत हासिल कर 6 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है।
मुल्तान सुल्तान और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा? (Multan Sultans vs Quetta Gladiators Date)
मुल्तान सुल्तान और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के बीच मुकाबला 25 फरवरी 2024 को खेला जाएगा।
मुल्तान सुल्तान और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के बीच मुकाबला कितने बजे शुरू होगा? (Multan Sultans vs Quetta Gladiators Time)
मुल्तान सुल्तान और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के बीच का रोमांचक मुकाबला दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा।
मुल्तान सुल्तान और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा? (Multan Sultans vs Quetta Gladiators Venue)
मुल्तान सुल्तान और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के बीच मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
मुल्तान सुल्तान और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के बीच मुकाबला को टीवी पर कैसे देखें लाइव? (Multan Sultans vs Quetta Gladiators Live Telecast)
मुल्तान सुल्तान और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के रोमांचक मुकाबले का प्रसारण भारत में नहीं होगा।
मुल्तान सुल्तान और क्वेटा ग्लेडियेटर्स मैच मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? (Multan Sultans vs Quetta Gladiators Live Streaming)
मुल्तान सुल्तान और क्वेटा ग्लेडियेटर्स के रोमांचक मुकाबले को भारत में फैन कोड ऐप और वेबसाइट दोनों पर लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध है।
