क्रिकेट

IPL 2024: आईपीएल 2024 से पहले केकेआर में बड़ा बदलाव, तूफानी बल्लेबाज की एंट्री

Phil Salt joins KKR in IPL 2024: दो बार की आईपीएल चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही बड़ा बदलाव हुआ है। टीम ने ओपनर जेसन रॉय की जगह फिल सॉल्ट को शामिल कर लिया है।

Image

फिल सॉल्ट (फोटो- IPL/X)

Phil Salt joins KKR in IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत से पहले दो बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में एक बड़ा बदलाव हुआ है। टीम के धाकड़ बल्लेबाज जेसन रॉय निजी कारणों से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने जेसन रॉय की जगह तूफानी बल्लेबाज फिल सॉल्ट को शामिल किया है। सॉल्ट पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे और उन्होंने कुछ शानदार पारियां खेली थी।

फिल सॉल्ट को शामिल करने को लेकर आईपीएल ने आधिकारिक बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि 'निजी कारणों से आगामी टाटा आईपीएल 2024 से बाहर होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने जेसन रॉय के रिप्लेसमेंट के रूप में फिल साल्ट को नामित किया है। पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व करने के बाद नीलामी में अनसोल्ड रहे, आईपीएल में साल्ट का यह दूसरा सीज़न होगा।

केकेआर ने 1.5 करोड़ में फिल सॉल्ट को खरीदा

आईपीएल ने अपने बयान में आगे कहा है कि '1.5 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर खरीदे गए, इंग्लैंड के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार दो टी20ई शतक बनाए।त्रिनिदाद में चौथे टी20I में उनका 48 गेंदों में शतक इंग्लैंड के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज़ शतक है।'

आईपीएल 2024 में केकेआर का अपडेटेड स्क्वॉड

नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत (विकेटकीपर), चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुष्मंथा चमीरा, साकिब हुसैन
SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article