क्रिकेट

IND vs AFG Aaj ka Toss LIVE: आज का टॉस कौन जीता, दिल्ली में अफगानिस्तान और भारत के बीच दूसरा टी20 मुकाबला

IND vs AFG 2026 Toss LIVE, AFG vs Ind Timing Today Match (भारत और अफगानिस्तान आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 सितंबर, 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 आज दिल्ली में खेला जाएगा।

Image

भारत और अफगानिस्तान (साभार-X)

IND vs AFG Aaj ka Toss LIVE: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टी20 मुकाबले में जीत के बावजूद टीम इंडिया क सामने 5वें गेंदबाज की कमी को पूरा करने की चुनौती है। पहले मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे इस चुनौती पर खरे नहीं उतर पाए थे। दूसरे टी20 मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती की जगह रवि बिश्नोई का खेलना लगभग तय है। वरुण चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

दूसरी तरफ अफगानिस्तान की बात करें तो सीरीज में बने रहने के लिए उसके पास आखिरी मौका है। इसके लिए इब्राहिम जादरान को टीम में बदलाव भी करना पड़ सकता है। ऐसे में नवीन उल हक की वापसी हो सकती है। गुरबाज पहले मुकाबले में खाता भी नहीं खोल पाए थे।

कैसी है दिल्ली की पिच?

दिल्ली की पिच की बात करें तो यहां रन बेशुमार हैं। बाउंड्री छोटी होने के कारण बल्लेबाजों के पास बड़े शॉट्स खेलने के मौके हैं। दिल्ली के मौसम की बात करें तो शाम में क्रिकेट के लिए बेस्ट वेदर कंडीशन होने की उम्मीद है। दिल्ली में हुए पिछले 5 मुकाबलों की बात करें तो पीछा करने वाली टीम का दबदबा रहा है। पिछले सभी 5 मुकाबला बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन-अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी/वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन-इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, गुलबदीन नईब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर्र रहमान/नवीन-उल-हक, नूर अहमद, फजलहक फारूखी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article