स्पोर्ट्स

Asian Games 2026: खिलाड़ियों की तैयारी में सरकार ने खर्च किए 702 करोड़, क्या टूटेगा 106 मेडल का रिकॉर्ड

Asian Games 2026: जापान में शुरू होने वाले एशियाई खेलों में इस बार भारत के 501 सदस्यीय दल में 310 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार इसमें भार लेंगे। ये सभी खिलाड़ी हांगझोउ में जीते गए 106 पदकों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराने या उससे बेहतर करने की स्थिति में हैं।

Image

एशियन गेम्स की तैयारी पर सरकार ने खर्च किए 700 करोड़ (फोटो साभार- @IndiaSports/X)

Asian Games 2026: भारतीय खेल मंत्रालय ने जानकारी दी कि 19 सितंबर से जापान में शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए खिलाड़ियों की तैयारियों पर पिछले तीन साल में 702 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए हैं। यह पैसा ट्रेनिंग, उपकरण और कोच-एक्सपर्ट्स की नियुक्ति पर खर्च हुआ है। इस बार भारत के 501 सदस्यीय दल में 310 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार एशियाई खेलों में उतरेंगे। टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (TOPS) के सीईओ एन. एस. जोहल ने कहा कि खिलाड़ियों ने शानदार लय हासिल कर ली है और वे हांगझोउ में जीते गए 106 पदकों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराने या उससे बेहतर करने की स्थिति में हैं।

भारत से 310 खिलाड़ी जाएंगे जापान

जोहल ने कहा, "विभिन्न खेलों में अच्छी लय बनी हुई है। दल में बड़ी संख्या में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं, जो गर्व की बात है। जब युवा कम उम्र में टॉप लेवल पर पहुंचते हैं तो यह भविष्य के लिए अच्छा संकेत है।" आइची-नागोया में जिन युवाओं पर नजर रहेगी उनमें 15 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, टेबल टेनिस की सिंड्रेला दास, बैडमिंटन के आयुष शेट्टी और हाल ही में जूनियर विश्व चैंपियन बनी 18 साल की स्क्वाश खिलाड़ी अनाहत सिंह शामिल हैं। जूडो में कॉमनवेल्थ गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय अस्मिता डे भी आकर्षण का केंद्र होंगी। ट

खेलो इंडिया से आए 65 खिलाड़ी

जोहल ने बताया कि जनवरी से टारगेट एशियाई खेल ग्रुप की 9 बैठकें हो चुकी हैं और कोशिश रही है कि महासंघों की चुनौतियों के बावजूद खिलाड़ियों को बेस्ट माहौल मिले। दल के 65 खिलाड़ी 'खेलो इंडिया' से आए हैं। मंत्रालय के मुताबिक, सालाना ट्रेनिंग कैलेंडर के तहत 702.86 करोड़ और TOPS से 97.84 करोड़ खर्च हुए। इसमें सबसे ज्यादा 251.4 करोड़ अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स में एक्सपोजर पर और 118.3 करोड़ घरेलू ट्रेनिंग पर खर्च हुआ। भारत 36 खेलों में 267 पुरुष और 234 महिला खिलाड़ियों के साथ उतरेगा, जिनके साथ 265 सपोर्ट स्टाफ होगा। पिछले हांगझोउ खेलों में भारत ने 28 गोल्ड समेत 106 मेडल जीते थे।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article