क्रिकेट

PBKS vs MI, Jaipur Weather Update: पंजाब और मुंबई के मुकाबले में मौसम बन सकता है बाधा, जानिए कैसा रहेगा जयपुर के मौसम का हाल

आईपीएल 2025 में आज जयपुर में सवाई मानसिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच प्लेऑफ की जंग हो रही है। आइए जानते हैं सोमवार शाम को पिंक सिटी में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Image

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स, जयपुर वेदर अपडेट

PBKS vs MI Jaipur weather Update: आईपीएल 2025 के 69वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत हो रही है। ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए टॉप-2 में रहते हुए सीजन का अंत करने के लिए करो या मरो का है। दोनों टीमें पहले ही प्लेऑ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। दोनों का के लिए यह सीजन का आखिरी लीग मैच है और दोनों के पास टेबल टॉपर बनने के साथ साथ पहले क्वालीफायर के लिए अपना पुख्ता तरीके से दावा पेश करने का शानदार मौका है। इसलिए इस मुकाबले को करो या मरो का माना जा रहा है। जिस टीम को इस मुकाबले में हार मिलेगी उस एलिमिनेटर मुकाबले के जरिए खिताबी जीत का रास्ता तैयार करना पड़ेगा। पंजाब और दिल्ली के बीच जयपुर में खेले गए मुकाबले के बाद आंधी ने कहर बरपाया था। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि जयपुर में आज मौसम कैसा रहेगा? क्या आंधी और बारिश बनेगी दोनों टीमों की राह का रोड़ा?

जयपुर में पड़ रही है भीषण गर्मी

एकुवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक जयपुर में आज भीषण गर्मी है। तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा है। शाम को भी यह स्थिति बनी हुई है। ऐसे में शाम को आंधी और धूल भरी हवाएं चलने की आशंका है। पिछले मैच के बाद भी ऐसा ही हुआ था। मौसम में रात के वक्त उमस भी रहेगी जो बढ़कर 40 तक पहुंच जाएगी। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए गर्मी और उसम परेशानी के सबब बन सकती है। आंधी की वजह से विजीबिलीटी पर भी असर पड़ेगा।

मौसम विभाग ने जारी किया है यलो अलर्ट

जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी जयपुर सहित सीकर, झुंझुनूं और आसपास के इलाकों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है, साथ ही आंधी और बारिश के भी आसार हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ये चेतावनी शाम 7:15 PM से अगले तीन घंटे के लिए मान्य है। इसी दौरान मैच खेला जाना है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article