क्रिकेट

INDW vs ZIMW, लाइव स्कोर: रायपुर में आज से मंधाना युग, पहले टी20 में भारत और जिम्बाब्वे आमने-सामने

indw vs zimw today t20 match (भारत बनाम जिम्बाब्वे आज के लाइव क्रिकेट स्कोर) live streaming watch scorecard updates: रायपुर के वीर शहीद नारायाण क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा।

Image

भारत और जिम्बाब्वे लाइव स्कोर (साभार-X)

INDW vs ZIMW, लाइव स्कोर: रायपुर के शहीद वीर नारायाण क्रिकेट स्टेडियम में आज से भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। स्मृति मंधाना पहली बार हरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने के बाद फुल टाइम लीडर के तौर पर उतरेंगी। यह पहला मौका है जब जिम्बाब्वे की टीम भारत के खिलाफ बाइलेटरल सीरीज खेल रही है। भारतीय टीम एशिया कप और एशियन गेम्स जीतकर यहां पहुंची है जबकि जिम्बाब्वे की टीम सितंबर में वेस्ट इंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक पहली वनडे जीत के बाद यहां उतरी है। जिम्बाब्वे को इस फॉर्मेट में पहली जीत की तलाश है। इस फॉर्मेट में जिम्बाब्वे की टीम 18 मैच हार चुकी है।

क्या कहती है रायपुर की पिच

रायपुर में अब तक केवल दो मेंस टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें से आखिरी मैच इसी साल जनवरी में हुआ था, जब भारत ने न्यूजीलैंड के 208 रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी। पहले मैच से पहले, मंधाना ने बताया कि पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल लग रही है। रायपुर में आंशिक रूप से धूप रहने का अनुमान है, दिन में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, जो शाम को गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस हो जाएगा।

भारत और जिम्बाब्वे की टीम-

भारत महिला टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना (कप्तान), हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीप), गुनालन कमलिनी, दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, श्री चरणानी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अनुष्का शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, निकी प्रसाद, प्रेमा रावत>

जिम्बाब्वे महिला टीम: केलिस नधलोवु, बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, चिएद्ज़ा धुरुरु (विकेटकीपर), न्याशा ग्वानज़ुरा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), मोडेस्टर मुपाचिक्वा, शार्ने मेयर्स, लोरिन फिरी, फ्रांसिस्का चिपारे, कुदज़ई चिगोरा, नोमवेलो सिबांडा, ओलिन्दर चारे, मिशेल मावुंगा, तेंडाई मकुशा

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article