क्रिकेट

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से पहले PCB ने घरेलू टेस्ट के लिए किया बड़ा बदलाव, अब इस गेंद से खेले जाएंगे मैच

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कंगारू कोच जेसन गेलेस्पी के कमान संभालते ही घरेलू टेस्ट मैचों में उपयोग होने वाली गेंदों में बदलाव करने का निर्णय किया है। जानिए अब किन गेंदों का होगा टेस्ट क्रिकेट में इस्तेमाल?

Image

क्रिकेट बॉल(साभार PCB)

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान अब कोकाबुरा बॉल से खेलेगा घरेलू टेस्ट
  • इससे पहले करता था ड्यूक बॉल का इस्तेमाल
  • पूरी दुनिया में कोकोबुरा से खेली जाता है व्हाइट बॉल क्रिकेट

लाहौर: जेसन गेलेस्पी के पाकिस्तानी टेस्ट टीम का हेड कोच बनते ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस साल खेले जाने वाले 7 घरेलू टेस्ट मैचों में कोकोबुरा की गेंद इस्तेमाल करने का फैसला किया है। कोकोबुरा से पहले पाकिस्तान में खेले जाने वाले टेस्ट मैचों में ड्यूक की गेंदों का इस्तेमाल होता था।

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से होगी शुरुआत

ये बदलाव बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैच के टेस्ट सीरीज से लागू होगा। सीरीज का आगाज 21 अगस्त को रावलपिंडी में होगा। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट की और वेस्टंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज में भी कोकाबुरा की गेंदों के साथ ही खेली जाएंगी। घरेलू क्रिकेट बोर्ड को ये चुनने का अधिकार होती है कि सीरीज किस गेंद से खेली जाएगी।

सीनियर रेड बॉल टूर्नामेंट में उपयोग होगी ड्यूक बॉल

पीसीबी ने ऐलान इस बात का ऐलान करते हुए कहा, ड्यूक बॉल का पाकिस्तान के सभी सीनियर रेड बॉल टूर्नामेंट्स में होगा। पाकिस्तान के लोकल ब्रांड एसलाइन एंड ग्रेस की गेंदों से जमीनी स्तर से लेकर अंडर-19 तक के सभी टूर्नामेंट खेले जाएंगे जिसमें यूनिवर्सिटी, स्कूल, क्लब और इंटर-डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

घरेलू वनडे और टी20 में भी होगा कोकाबुरा का इस्तेमाल

पीसीबी ने आगे कहा, घरेलू 50 ओवर और टी20 टूर्नामेंट में पीसीबी कोकाबुरा की गेंदों का इस्तेमाल करेगा जिससे कि अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता कायम रहे। पूरी दुनिया में व्हाइट बॉल क्रिकेट में कोकाबुरा की गेंदों का इस्तेमाल होता है जिसमें आईसीसी इवेंट्स भी शामिल हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!