क्रिकेट

PAK vs BAN: पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को दी शिकस्त, इमाम और रिजवान ने खेली जिताऊ पारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 6, 2023, 10:07 PM IST

PAK vs BAN, Asia Cup Super Four: एशिया कप के सुपर फोर के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम पूरा 50 ओवर नहीं खेल पाई। 38.4 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 39.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Image

जश्न मनाते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ी।

Photo : AP

PAK vs BAN, Asia Cup Super Four: पाकिस्तान ने एशिया कप के सुपर फोर के पहले मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। टीम ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ पाक की टीम सुपर फोर के पॉइंट टेबल में टॉप पर हैं। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए बांग्लादेश की टीम 38.4 ओवर में 193 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 39.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

शाकिब और मुश्फिकुर ने खेली शानदार पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने बांग्लादेश की टीम पूरा ओवर नहीं खेल पाई। टीम 38.4 ओवर में 193 रन पर ढेर हो गई। मुश्फिकुर रहीम ने सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 87 गेंदों पर 5 चौके की मदद से 64 रन बनाए। वहीं, टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 57 गेंदों पर 7 चाौके की मदद से 53 रनों की पारी खेलकर टीम को संभाला। हालांकि, इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी नहीं खेल सका। पाकिस्तान के हारिस राउफ ने 6 ओवर में महज 19 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए, जबकि शाह 5.4 ओवर में 34 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे बाबर

जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तान टीम ने 00 ओवर में 00 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने धीमी शुरुआत की। टीम को 10वें ओवर में पहला झटका फखर जमान के रुप में लगा। वे महज 20 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वे महज 17 रन बनाकर आउट हो गए। इमाम उल हक ने अर्धशतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाई। उन्होंने 92.85 की स्ट्राइक रेट से 84 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 79 गेंदों पर 63 रन बनाए। बांग्लादेश के तस्कीन अहमद, शोरीफुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने एक-एक विकेट चटकाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article