क्रिकेट

BCCI vs PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की धमकी, Asia Cup पाकिस्तान से बाहर गया तो वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 5, 2023, 03:22 PM IST

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप को लेकर तकरार बढ़ती जा रही है। एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक के बाद पीसीबी की तरफ से धमकी सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्तान टीम भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप खेलने नहीं आएगी, यदि एशिया कप वेन्यू को बाहर शिफ्ट किया गया।

Image

भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2023

Photo : Twitter

एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक के बाद यह साफ हो गया कि भारतीय टीम एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी और अब इसे न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जाएगा। वेन्यू को लेकर फैसला बाद में किया जाएगा, लेकिन अब जो खबरें सामने आ रही है, उसने बीसीसीआई और पीसीबी के बीच तकरार को और बढ़ा दिया है।

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एशियन क्रिकेट काउंसिल के इस फैसले से खुश नहीं है और उसने धमकी दी है कि यदि Asia Cup 2023 पाकिस्तान से बाहर न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट किया गया तो अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में वह हिस्सा नहीं लेगा।'

हालांकि, पीसीबी द्वारा दिए गए इस धमकी में कितना दम है, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन इतना तय है कि इससे बीसीसीआई और पीसीबी के बीच एशिया कप 2023 की तकरार को बढ़ा दिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस कदम से बीसीसीआई सचिव जय शाह को भी हैरानी हुई। इस पूरे मसले की शुरुआत अक्टूबर में जय शाह के उस बयान से हुई थी, जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों के सुरक्षा का हवाला देते हुए पाकिस्तान न जाने की बात कही थी। इसके बाद पीसीबी की तरफ से भी वर्ल्ड कप बहिष्कार की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में रमीज राजा ने इससे पल्ला झाड़ लिया था कि उन्होंने इसको लेकर आईसीसी से बात की।

वेन्यू पर आखिरी फैसला मार्च में होगा

हालांकि, एशिया कप 2023 कहां आयोजित किया जाएगा, इसको लेकर आखिरी फैसला मार्च में होने वाले एसीसी और आईसीसी के बीच बैठक के बाद लिया जाएगा। लेकिन यूएई एशिया कप 2023 को होस्ट करने की दौड़ में सबसे आगे है। खबर तो ये भी आ रही है कि कतर भी एशिया कप को होस्ट करने में दिलचस्पी दिखा रहा है। हाल ही में कतर ने फीफा वर्ल्ड कप होस्ट किया था।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article