एजुकेशन

SBI Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ, डिप्टी मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

SBI Recruitment 2026, Sarkari Naukri: एसबीआई ने मैनेजर, एससीओ, डिप्टी मैनेजर और चीफ मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

Image

SBI Recruitment 2026: एसबीआई में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

SBI Recruitment 2026, Sarkari Naukri: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। एसबीआई ने मैनेजर, एससीओ, डिप्टी मैनेजर और चीफ मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 20 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए कल यानी 20 नवंबर 2026 से आवेदन शुरू हो चुका है। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2026 है। यहां आप एसबीआई एससीओ, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

SBI Recruitment 2026: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत (Application Begin) - 20/11/2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date for Apply Online) : 10/12/2026
  • एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख (Last Date for Pay Exam Fee) : 10/12/2026
  • परीक्षा की तारीख (Exam Date) --
  • एडमिट कार्ड कब आएगा (Admit Card Available) --

SBI Recruitment 2026: यहां देखें क्वालिफिकेशन

एसबीआई के इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर साइंस में BE/B.tech होना चाहिए या फिर IT/Electronics/Electrical/Electronics & Communication/Date Science/AI&ML या अन्य संबंधित डिग्री होना जरूरी है। यहां अभ्यर्थी कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स से पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

SBI SCO, Manager Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले ibpsreg.ibps.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर SBI Manager, SCO, Deputy Manager And Chief Manager Posts Recruitmemnt 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमेस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
SBI SCO, Manager, Deputy Manager, Chief Manager Recruitment 2026: Direct Link

SBI Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग: 750 रुपये
  • एससी / एसटी / दिव्यांग (पीएच) वर्ग: 0 रुपये (कोई शुल्क नहीं)

यहां उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article