क्रिकेट

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की खुशखबरी, मिली इस टी20 लीग में खेलने की छूट

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 08:04 PM IST

Pakistan cricket board gives NOC to Pakistani players for CSA T20 League: क्रिकेट साउथ अफ्रीका की नई टी20 लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगाई गई रोक को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हटाने का फैसला लिया है। पीसीबी ने शुरुआत में नकारात्मक रुख अपनाया था और अब फैसला बदल दिया है।

Image

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (AP)

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की टी20 लीग के लिए शुरुआत में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने नकारात्मक रुख अपनाया था। उसने अपने खिलाड़ियों को एनओसी देने के लिए मना कर दिया था लेकिन अब पीसीबी ने फैसला पलटते हुए नया फैसला लिया है कि खिलाड़ियों को सीएसए टी20 लीग के लिए एनओसी देने को तैयार हो गए हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अब अपने खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग के लिए उपलब्ध रखने का फैसला किया है। इस लीग की अधिकतर टीमों का स्वामित्व भारतीयों के पास है। पीसीबी ने पहले दक्षिण अफ्रीकी लीग में खेलने के लिए अपने खिलाड़ियों को अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं देने का फैसला किया था लेकिन पाकिस्तान और वेस्टइंडीज बोर्ड ने अपनी टी20 श्रृंखला को टालने का फैसला किया है और ऐसे में बोर्ड ने अपना रवैया बदल दिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 श्रृंखला पहले जनवरी 2023 में खेली जानी थी लेकिन अब इसका आयोजन 2024 के शुरुआती महीनों में होगा। आधिकारिक सूत्रों ने कहा,‘‘ केंद्रीय अनुबंधित और गैर अनुबंधित खिलाड़ी अब दक्षिण अफ्रीकी लीग और अन्य लीग के लिए स्वयं को उपलब्ध रख सकते हैं।’’

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article