PAK vs NZ Highlights: आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने 5वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को 9 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली और घर पर सीरीज गंवाने से बच गई। न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य था, लेकिन पाकिस्तान की धारदार गेंदबाजी के सामने कीवी टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 19.2 ओवर मे 169 रन बनाकर ढेर हो गई। इस जीत के हीरो रहे शाहीन अफरीदी, जिन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 30 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अफरीदी के अलावा उस्मान मीर ने 2, शादाब खान और इमाद वसीम ने 1-1 विकेट चटकाया।
क्रिकेट
PAK vs NZ Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीता पाकिस्तान, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज बराबर कर घर पर बचाई लाज
- Authored by: TNN स्पोर्ट्स डेस्क
- Updated Apr 28, 2024, 12:03 AM IST
PAK vs NZ Highlights: पाकिस्तान ने 5वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 9 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड के सामने इस मुकाबले में 179 रन का लक्ष्य था, लेकिन पूरी टीम केवल 169 रन पर ढेर हो गई।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (साभार-PCB)
KEY HIGHLIGHTS
- रोमांचक मुकाबले में जीता पाकिस्तान
- न्यूजीलैंड को 9 रन से हराकर सीरीज में की बराबारी
- शाहीन अफरीदी बने प्लेयर ऑफ द मैच
