क्रिकेट

PAK vs BAN Asia Cup 2025 Toss Update: आज का टॉस कौन जीता? पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश एशिया कप सुपर 4 मैच

PAK vs BAN Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita, Pakistan Banaam Bangladesh Match: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड का मैच खेला जाने वाला है। इस मैच में टॉस की खास भूमिका रहेगी। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।

Image

आज का टॉस कौन जीता पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश

Who won the toss today Pakistan vs Bangladesh Asia Cup 2025 Super 4: एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज (25 सितंबर 2025) को पाकिस्तान और बांग्लादेश (Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team) के बीच धमाकेदार मैच खेला जाने वाला है। सुपर 4 के इस मैच का आयोजन दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में किया जाएगा। मैच में पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा (Salman Agha) करने वाले हैं वहीं बांग्लादेश के लिए लिटन दास अगर फिट रहे तो वो कप्तानी करेंगे वहीं अगर वे नहीं खेले जो जाकेर अली कमान संभाल सकते हैं। इस मैच में टॉस की खास भूमिका रहेगी। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है और किसकी किस्मत खुली है।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड रिकॉर्ड

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड देखा जाए तो उसमें दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 20 मैचों को पाकिस्तानी टीम अपने नाम करने में कामयाब रही है, जबकि बांग्लादेश सिर्फ 5 मुकाबलों को जीतने में कामयाब हो पाई है।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में टॉस कहां होगा (PAK vs BAN Toss Venue)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच में टॉस दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम को 7:30 बजे होगा।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में टॉस किसने जीता? (PAK vs BAN Toss Winner)

बांग्लादेश ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

दोनों टीमों के स्क्वॉड

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफयान मोकिम।

बांग्लादेश: बांग्लादेश क्रिकेट टीम: लिटन दास (कप्तान, विकेटकीपर), शमीम हुसैन, नुरुल हसन, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मोहम्मद सैफुद्दीन, तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, सैफ हसन, तौहीद हृदोय और जेकर अली।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article