क्रिकेट

On This Day 1938: पहला टेस्ट मैच जो टीवी पर दिखाया गया था, खुशी से झूम उठे थे फैंस

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 24, 2023, 07:00 AM IST

24 जून 1938 के दिन पहली बार क्रिकेट प्रेमियों को टीवी पर टेस्ट मैच देखने का आनंद मिला था। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया यह मुकाबला ड्रॉ रहा था। हाई स्कोरिंग वाले इस मैच में दो दोहरा शतक और एक शतक लगा था। इस मैच को लेकर खेल प्रेमियों में गजब का उत्साह था।

Image

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया मैच (साभार-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • टीवी पर आने वाला पहला टेस्ट मैच
  • इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया
  • बिना किसी परिणाम के खत्म हुआ मुकाबला

24 जून 1938, एक ऐसी तारीख जब टेस्ट क्रिकेट घर-घर पहुंचा और फैंस के बीच इसकी लोकप्रियता में चार-चांद लग गया। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला गया यह मुकाबला पहली बार टीवी पर प्रसारित किया गया था। इस मैच को लेकर खेल प्रेमियों में गजब का उत्साह था।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला ड्रॉ

पहली बार टेस्ट क्रिकेट टीवी पर आ रहा था। आमने-सामने थी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम, जिनके बीच की राइवलरी किसी से छिपी नहीं है। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने अपना सौ प्रतिशत दिया। इसके बावजूद मैच का परिणाम नहीं निकल पाया।

हाई-स्कोरिंग मैच रहा ड्रॉ

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 494 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान वैली हैमंड ने सर्वाधिक 240 रन की पारी खेली। उनके अलावा एडी पेंटर ने भी 99 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 422 रन बनाए और इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 72 रन की छोटी मगर महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बिल ब्राउन ने भी दोहरा शतक जड़ा। उन्होंने 370 गेंद पर 206 रन की पारी खेली।

दूसरी पारी का हाल

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 8 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने 315 रन का लक्ष्य रखा। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए और यह मुकाबला ड्रॉ हो गया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सर डॉन ब्रैडमेन ने दूसरी पारी में नाबाद 102 रन बनाए और अपनी टीम को मुकाबले में हार से बचा लिया।

End of Article