क्रिकेट

NZ vs SL 3rd T20 Live Streaming: कब और कहां देखें श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला

NZ vs SL 3rd T20 Live Streaming: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। न्यूजीलैंड फिलहाल सीरीज में 2-0 से आगे है और उसकी कोशिश क्लीन स्वीप करने की होगी वहीं श्रीलंका की टीम लाज बचाने के लिए उतरेगी।

Image

श्रीलंका और न्यूजीलैंड लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-AP)

NZ vs SL 3rd T20 Live Streaming: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला शुक्रवार को सेक्सटॉन ओवल नेल्सन(Saxton Oval, Nelson) में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की टीम पहले ही सीरीज कब्जे में कर चुकी है। पहला टी20 मुकाबला उसने 8 रन से जबकि दूसरा मुकाबला 45 रन से अपने नाम किया था।

न्यूजीलैंड की कोशिश जहां क्लीन स्वीप करने की होगी वहीं श्रीलंका के पास अपनी नाक बचाने का आखिरी मौका है। पहले टी20 में श्रीलंका ने आखिरी कुछ मिनटों में मुकाबला गंवा दिया था जबकि तीसरामुकाबला एकतरफा रहा था। चरिथ असलांका एंड कंपनी की कोशिश होगी कि वह इस मुकाबले को हर हाल में जीते और बुलंद हौसले से वनडे सीरीज की शुरुआत करें। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा (New Zealand vs Sri Lanka 3rd T20 Match Date)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला शुक्रवाप (3 जनवरी 2025) को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा। (New Zealand vs Sri Lanka 3rd T20 Match Venue)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला सेक्सटॉन ओवल नेल्सन में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसराटी 20 मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (New Zealand vs Sri Lanka 3rd T20 Match Time)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5.45 बजे शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (New Zealand vs Sri Lanka 3rd T20 Match On Tv)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (New Zealand vs Sri Lanka 3rd T20 Match Live Streaming)

न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट्स पर देख सकते हैं

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article