IND vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Semi Final Match Updates, New Zealand vs South Africa Match Live Streaming: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमों में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। न्यूजीलैंड की टीम को लीग के शुरुआती दो मुकाबले में बांग्लादेश और मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि तीसरे लीग मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की बात करें तो टीम को इंग्लैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ जीत मिली थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। न्यूजीलैंड की टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर रही थी, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम 5 अंक के साथ टेबल में टॉप पर रही थी।
न्यूजीलैंड की वनडे टीम (New Zealand ODI Squad for ICC Champions Trophy 2025)
मिशेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ'रुरके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, जैकब डफी।
दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम (South Africa ODI Squad For ICC Champions trophy 2025)
टेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कैगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रासी वैन डेर डुसेन, कॉर्बिन बॉश।
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा (New Zealand vs South Africa ICC Champions Trophy 2025 Semi Final Match Date)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार (5 मार्च 2025) को खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा (New Zealand vs South Africa ICC Champions Trophy 2025 Semi Final Match Venue)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा (New Zealand vs South Africa ICC Champions Trophy 2025 Semi Final Match Time)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले 2:00 बजे होगा।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले को आप टीवी पर कहां देख सकते हैं (NZ vs SA ICC Champions Trophy 2025 Semi Final Match On TV)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। हिंदी अंग्रेजी सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में प्रसारण किया जा रहा है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (NZ vs SA Champions Trophy 2025 Semi Final Match Live Streaming)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार (JioHotstar) ऐप पर देख सकते हैं।
