क्रिकेट

NZ vs AUS 2nd T20 Pitch Report, Weather: न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया दूसरे T20I मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 23, 2024, 11:16 AM IST

NZ vs AUS 2nd T20 Pitch Report, Eden Park and Auckland weather forecast Today: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार को खेला जा रहा है। ये मुकाबला ऑकलैंड के ईडेन पार्क में आयोजित होने जा रहा है। यहां पर जानिए इस मैच की पिच रिपोर्ट और ऑकलैंड के मौसम का हाल।

Image

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज 2024
  • न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी20 आज
  • ऑकलैंड के ईडेन पार्क में है मुकाबला

NZ (New Zealand) vs AUS (Australia) 2nd T20 Pitch Report and Wellington Weather Forecast Today Match: ऑस्ट्रेलिया और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज के पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। अब आज ऑस्ट्रेलियाई टीम ऑकलैंड के ईडेन पार्क में होने वाले दूसरे टी20 मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में अजेय बढ़त बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि कीवी टीम बराबरी के इरादे से मैदान पर होगी।

सीरीज के पहले टी20 मैच में वेलिंगटन के स्काय स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट खोकर 215 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लेकिन ये स्कोर भी ऑस्ट्रेलिया के हौसलों के आगे छोटा पड़ गया। कप्तान मिचेल मार्श की 72 रनों की धुआंधार पारी के दम पर मैच अंतिम गेंद तक पहुंचा और अंतिम गेंद पर 4 रन चाहिए थे जिस पर टिम डेविड ने शानदार चौका जड़कर अपनी टीम को 6 विकेट से बेहतरीन जीत दिलाई। ्अब चौथे टी20 की बारी है तो आइए जानते हैं कैसी होगी ईडेन पार्क की पिच रिपोर्ट और ऑकलैंड का मौसम।

न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट कैसी है? (NZ vs AUS 2nd T20 Pitch Report)

दूसरा टी20 मैच न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच ऑकलैंड के ईडेन पार्क में होने जा रहा है। इस मैदान पर अब तक 26 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं। इन सभी 26 मैचों में न्यूजीलैंड की टीम हिस्सा थी और उन्होंने 11 मैच जीते। यहां आखिरी बार टी20 मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच जनवरी 2024 को खेला गया था, न्यूजीलैंड ने वो मैच 46 रनों से जीता था। अगर न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो दोनों टीमों के बीच यहां तीन टी20 मैच खेले गए हैं और इन तीनों ही मैचों में ऑस्ट्रेलिया विजयी रहा था। आखिरी बार दोनों टीमें यहां 2018 में टकराई थीं जिसमें ऑस्ट्रेलिया 19 रन से जीता था। यहां की पिच एक हाई स्कोरिंग पिच साबित होती आई है, जबकि गेंदबाजों में यहां तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा है। यहां का सर्वाधिक स्कोर (245 रन) ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है।

आज कैसा होगा ऑकलैंड का मौसम? (Auckland Weather Today)

ऑकलैंड में दूसरा टी20 मैच खेला जाना है तो यहां के मौसम की चर्चा भी कर लेते हैं। फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है क्योंकि यहां लगातार पिछले कुछ दिनों से बारिश का मौसम रहा है और आज भी यहां बारिश का अनुमान है। हालांकि उम्मीद है कि बारिश कुछ समय जरूर देगी कि कुछ ओवरों का मैच हो सके। वहीं उमस बहुत रहने वाली है। ऑकलैंड का तापमान आज अधिकतम 23 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने का अनुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड तक रहने के आसार हैं।
शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article