क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया वर्सेस न्यूजीलैंड के दूसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण, देखें आज के मुकाबले का टेलीकास्ट

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच का आयोजन 23 फरवरी 2024 को किया जाने वाला है। इस रोमांचक मैच को भारत में घर बैठे आसानी से एचडी क्वालिटी में देखा जा सकता है। इसके लिए फैंस नीचे दी गई जानकारी देख सकते हैं।

Image

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया 2nd टी20 लाइव टेलीकास्ट

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जा रहा है। सीरीज में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रही है। टीम ने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंतिम गेंद पर मैच अपने नाम किया था। मैच में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर कर रहे हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान मिचेल मार्श के हाथों में ही है।

AUS vs NZ Head to Head in T20i: कौन किसपर भारी?

ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20ई में आमने-सामने के रिकॉर्ड में 11-6 से आगे है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच T20I प्रारूप में 16 बार आमने-सामने की लड़ाई हो चुकी है। दोनों पक्षों के बीच पहले चार मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की, लेकिन कीवी टीम ने अपने पिछले तीन मुकाबलों में से एक में जीत हासिल की है।पिछली बार न्यूजीलैंड ने 2021 में T20I श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी की थी, जहां कीवी टीम 3-2 के स्कोर से विजयी हुई थी।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा? ( AUS vs NZ 2nd T20 Match Date)

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 23 फरवरी 2024 (शुक्रवार) को खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा? (AUS vs NZ 2nd T20 Match Venue)

मेजबान न्यूजीलैंड और मेहमान ऑस्ट्रेलिया टीम के बीच पहला टी20 ऑक्लैंड स्थित ईडन गार्डन स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक कब शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मुकाबला? (AUS vs NZ 2nd T20 Match IST Timing)

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11.40 बजे से शुरू होगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 11.10 बजे होगा।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को भारत में टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (AUS vs NZ 2nd T20 Live Telecast On TV In India)

ऑस्ट्रेलिया और मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच दूसरे टी20 मुकाबले का भारत में टीवी पर प्रसारण नहीं हो रहा है।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (AUS vs NZ T20I Match Live Streaming)

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article