क्रिकेट

Nitish Kumar Reddy: नीतीश कुमार रेड्डी ने किया वनडे डेब्यू, हिटमैन ने सौंपी कैप

Nitish Kumar Reddy: पर्थ में 3 मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना वनडे डेब्यू कर लिया। अब तक 9 टेस्ट खेल चुके रेड्डी ऑस्ट्रेलिया में रेड बॉल फॉर्मेट में शतक भी लगा चुके हैं।

Image

नीतीश कुमार रेड्डी को डेब्यू कैप देते रोहित शर्म (BCCI X)

Nitish Kumar Reddy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ वनडे में भारत की ओर से ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना वनडे डेब्यू कर लिया। उन्हें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने डेब्यू कैप सौंपी। वह वनडे में भारत के 259वें खिलाड़ी बने हैं। एक साल पहले नीतीश ने इसी मैदान पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था और वहां उन्हें विराट के हाथों डेब्यू कैप मिली थी।

नीतीश कुमार रेड्डी को पहली बार वनडे स्क्वॉड में जगह मिली थी। हार्दिक पांड्या के चोटिल हो जाने के कारण उन्हें यह मौका मिला है। अब तक टेस्ट और टी20 खेल चुके नीतीश ने अपने बल्ले से टीम मैनेजमेंट को निराश नहीं किया है। 9 टेस्ट और 4 टी20 मुकाबले में नीतीश ने क्रमश: 386 और 90 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 8 और टी20 में 3 विकेट चटकाए हैं।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से दो खिलाड़ियों का डेब्यू

इस मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी के अलावा भी दो खिलाड़ियों ने अपना वनडे डेब्यू किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ और मिचेल ओवेन ने अपना वनडे डेब्यू किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर(उप-कप्तान) केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन (Australia Playing XI)-

मिचेल मार्श, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मैथ्यू रेनशॉ, जोश फिलिप, मिचेल ओवन, कूपर कॉनली, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, नाथन एलिस और मैथ्यू कुह्नेमन।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article