क्रिकेट

वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान रोहित शर्मा के सामने रो पड़ीं नीता अंबानी, जानिए क्या है पूरा मामला, देखें वीडियो

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding, Rohit Sharma, Nita Ambani Emotional: टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब पर कब्जा जमाया। एक पारिवारिक समारोह के दौरान नीता अंबानी मंच पर रोहित शर्मा को बुलाते ही रो पड़ीं। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया था।

Image

रोहित शर्मा के साथ नीता अंबानी। (फोटो- Screengrab Video Twitter)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रोहित शर्मा के सामने रो पड़ीं नीता अंबानी
  • एक पारिवारिक समारोह के दौरान रोहित को मंच पर बुलाया
  • IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित को कप्तानी से हटाया

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding, Rohit Sharma, Nita Ambani Emotional: आईपीएल 2024 के आगाज होने से पहले मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने अचानक से रोहित शर्मा को पद से हटा दिया था। इसके बाद यह मामला काफी चर्चा में था। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद मुंबई इंडियंस के फॉलोअर्स में भी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन इस बीच एक बार फिर वर्ल्ड चैम्पियन कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। रोहित को मुंबई इंडियंस के कप्तान पद से हटाए जाने का अंबानी परिवार के साथ उनके संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ा है, क्योंकि वह अनंत अंबानी के संगीत समारोह में मौजूद थे। इस दौरान मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने रोहित को मंच पर बुलाया। इसके वे रोने लगी। इस दौरान रोहित के साथ आकाश अंबानी भी थे, जो मुंबई इंडियंस के कामकाज में अहम भूमिका निभाते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्लिप देखकर मेरी आं खों में आंसू आ गए

नीता अंबानी के भावुक होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रोहित के लिए खुश एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि मैं भारतीय नहीं हूं, लेकिन इसने मेरे दिल को छू लिया। क्लिप देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए। लोगों को सकारात्मक कारणों से खुश देखना अच्छा लगता है। बधाई टीम इंडिया।

संगीत सेरेमनी में शामिल हुए थे रोहित

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होनी है। इससे पहले संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हुए। इस दौरान नीता अंबानी ने वर्ल्ड कप विनर कप्तान रोहित शर्मा को मंच पर बुलाया।

भारत ने दक्षिण अफ्रीको को हराकर खिताब किया अपने नाम

टी20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में हराया था। टीम इंडिया का यह टी20 वर्ल्ड कप में दूसरा खिताब है। ICC खिताब चूकने के सात महीने बाद रोहित शर्मा ने भारत को 2024 T20 वर्ल्ड कप में खिताबी जीत दिलाई और इतिहास के पन्नों पर अपना नाम दर्ज करा लिया। इसके साथ ही रोहित दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए। वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद रोहित ने टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। रोहित ने पुष्टि की कि वह आईपीएल खेलेंगे।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article