क्रिकेट

New Zealand Squad: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, एक सीरीज में होंगे दो कप्तान

New Zealand Squad: साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान कर दिया गया। इस टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है जबकि पहली बार 3 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

Image

न्यूजीलैंड स्क्वॉड (Blackcap)

New Zealand Squad: साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी 5 मैच की घरेलू टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लैथम की वापसी हुई है जो टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला अप्रैल 2023 में खेला था। इसके अलावा इस स्क्वॉड में हालिया टी20 वर्ल्ड कप टीम से 8 खिलाड़ियों को मौका मिला है। डेवन कॉन्वे और लॉकी फर्ग्यूसन शुरुआती 3 मैच के लिए टीम से जुड़ेंगे, जबकि काइल जैमिसन, कोले मैकांची, जिमी नीशम, बेन सीयर्स और ईश सोढ़ी जैसे खिलाड़ी पूरे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की यह सीरीज 15-25 मार्च के बीच खेली जाएगी।

इस टीम में तीन खिलाड़ियों को पहली बार शामिल किया गया है। पहली बार शामिल किए गए खिलाड़ी हैं, कैटेन क्लार्क, निक कैली और जेडेन लेनॉक्स। क्लार्क और लेनॉक्स आखिरी दो मैच के लिए टीम से जुड़ेंगे। क्लार्क ने सुपर स्मैश में एक शतक सहित 431 रन बनाए थे, जिसका इनाम उन्हें अब मिला है।

इन खिलाड़ियों को दिया गया है आराम

फिन एलन, मार्क चैपमेन, जैकब डफी, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और टिम साइफर्ट जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है। मैच हेनरी पिता बनने के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की टीम भी अपने पूरे दमखम के साथ नहीं उतर रही है। साउथ अफ्रीका की टीम में केवल 3 खिलाड़ी ऐेसे हैं जो टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा था।

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड (New Zealand Squad):-

मिचेल सैंटनर (कप्तान) (मैच 1-3), कैटेन क्लार्क (मैच 4, 5), जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर) (मैच 4-5), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर) (मैच 1-3), लॉकी फर्ग्यूसन (मैच 2-3), ज़ैक फोक्स, बेवन जैकब्स, काइल जैमिसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर, मैच 4 और 5 के लिए कप्तान), जेडन लेनोक्स (मैच 4-5), कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सीयर्स, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article