क्रिकेट

PAK vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं दिखेंगे न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी, आईपीएल बन रहा वजह

NZ star Player Skip Pakistan vs New Zealand T20: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के चलते पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली टी20 सीरीज पर भारी असर पड़ने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस श्रृंखला में कीवी टीम के स्टार खिलाड़ी भाग नहीं ले पाएंगे।

Image

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- ICC)

NZ Player Skip Pakistan vs New Zealand T20 Due to IPL 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आयोजन किया जाने वाला है। ये श्रृंखला अप्रेल-मई के दौरान खेली जाने वाली है। ऐसे में इस दौरान कई खिलाड़ी आईपीएल 2024 खेलने में व्यस्त होंगे। इसी बीच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि न्यूज़ीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर आईपीएल को प्राथमिकता देने की संभावना है और वे कथित तौर पर अप्रैल में पाकिस्तान टी20ई श्रृंखला को छोड़ देंगे।

जियोसुपर ने बताया है कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी आईपीएल 2024 के लिए पाकिस्तान दौरे से चूक सकते हैं। इस सूची में केन विलियमसन (गुजरात टाइटन्स), रचिन रवींद्र (चेन्नई सुपर किंग्स), डेवोन कॉनवे (सीएसके), डेरिल मिशेल (सीएसके) और ट्रेंड बोल्ट (मुंबई इंडियंस) समेत कई खिलाड़ी शामिल हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी पहले भी छोड़ चुके सीरीज (List of NZ Players Skip NZ vs Pak Series)

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी पहले भी आईपीएल के लिए पाकिस्तान श्रृंखला छोड़ चुके हैं ऐसे में उनके लिए मेन इन ग्रीन के खिलाफ एक और श्रृंखला छोड़ना कोई बड़ा आश्चर्य नहीं होगा। न्यूजीलैंड को अप्रैल में पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करना है। इसी दौरान आईपीएल का आयोजन भी किया जाएगा।

इंग्लैंड के खिलाड़ियों का प्लेऑफ में खेलना मुश्किल

जहां न्यूजीलैंड के खिलाड़ी पूरा आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार दिख रहे हैं, वहीं इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ ऐसा नहीं हो सकता है। मौजूदा टी20 विश्व कप चैंपियन 22 से 30 मई तक चार टी20 मैचों के लिए पाकिस्तान की मेजबानी करने वाले हैं। इसलिए अंग्रेजी खिलाड़ी प्लेऑफ से चूक सकते हैं। हालांकि इसे लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

न्यूजीलैंड का ऐसा है वर्ल्ड कप शेड्यूल

न्यूजीलैंड 7 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा। वे 12 जून को एंटीगुआ में अपने दूसरे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज से भिड़ेंगे। न्यूजीलैंड 14 जून को अपने तीसरे मैच में युगांडा से भिड़ेगा। उनका अंतिम लीग चरण होगा पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ होगा।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article