क्रिकेट

New Zealand Central Contract: न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने ठुकराया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट, जानिए क्या है वजह

New Zealand Central Contract: न्यूजीलैंड की टीम को फगानिस्तान और श्रीलंका सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के दो अनुभवी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और फिन एलन ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया है। कॉन्वे को इस सप्ताह अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ विदेशी मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में चुना गया है।

Image

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी। (फोटो- BLACKCAPS X)

Photo : Twitter

New Zealand Central Contract: न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के अवसर को अस्वीकार कर दिया और एक अनौपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने गुरुवार को यह जानकारी दी। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा कि डेवोन कॉन्वे को इस सप्ताह अफगानिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ विदेशी मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में चुना गया है। जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ छह सीमित ओवरों के मैचों को छोड़कर, उन्होंने अगले 12 महीनों में सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है।

बता दें कि कॉन्वे और एलन दोनों को पिछले महीने कॉन्ट्रैक्ट सूची में शामिल किया गया था और अब इसमें बदलाव किया जाएगा। 33 वर्षीय यह खिलाड़ी हालांकि न्यूजीलैंड के आगामी सभी 9 टेस्ट मैचों के साथ-साथ फरवरी में पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, और उससे पहले पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भी उपलब्ध रहेगा।

कॉन्वे को कॉन्ट्रैक्ट की पेशकश करने का निर्णय इस बात के बाद लिया गया कि बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने न केवल इस जनवरी के अलावा ब्लैककैप्स के लिए खेलने की प्रतिबद्धता जताई, बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले महत्वपूर्ण अभ्यास मैचों के लिए उपलब्ध रहने और कार्यभार के मुद्दों को प्रबंधित करने के लिए ब्रेक लेने की बात कही। कॉन्वे ने पुष्टि की कि जनवरी में दक्षिण अफ्रीका टी-20 के अगले चरण में खेलने का अवसर मिलना ही उनके न्यूजीलैंड क्रिकेट में बदलाव का कारण था।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कॉनवे के हवाले से कहा, "सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से पीछे हटने का फैसला मैंने जल्दबाजी में नहीं लिया है, लेकिन मेरा मानना है कि यह मेरे और मेरे परिवार के लिए इस समय सबसे अच्छा है। ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरे लिए अभी भी प्राथमिकता है।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के महत्वपूर्ण दौर के लिए आगामी टेस्ट टीम का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं। अगर मेरा चयन हुआ तो अगले साल फरवरी में पाकिस्तान में होने वाली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में शामिल होने को लेकर भी मैं बहुत उत्साहित हूं।" इस बीच, शीर्ष क्रम के बल्लेबाज फिन एलन को अनौपचारिक समझौते की पेशकश नहीं की जाएगी, क्योंकि उन्होंने भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के विकल्प को अस्वीकार कर दिया है।

(आईएएनएस)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article