एजुकेशन

Liberia में स्टूडेंट वीजा पर पहुंचे छात्रों को रेजिडेंट परमिट लेने के लिए कितने दिन मिलते हैं? जानिए नियम

Liberia में पढ़ाई के लिए केवल एडमिशन फॉर्म और वीजा होना काफी नहीं है। आपके लिए वहां का रेजिडेंट प्रूफ होना भी अनिवार्य है। बिना उसके आप वहां रहकर पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। तो आइए आपको रेजिडेंस प्रूफ के नियमों के बारे में विस्तार से बताएं।

Image

Liberia Resident Permit (Photo - AI/Newsroom Verified)

Liberia Resident Permit: पश्चिम अफ्रीकी में स्थित लाइबेरिया से उच्च शिक्षा प्राप्त करने या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में दाखिला लेने के लिए हर साल हजारों अंतरराष्ट्रीय छात्र आवेदन करते हैं, जिसमें से कुछ ही योग्य छात्र सफलता प्राप्त कर पाते हैं। लेकिन केवल यहां एडमिशन प्राप्त करना ही पढ़ाई के लिए काफी नहीं है। बिना वीजा और उससे भी महत्वपूर्ण रेजिडेंट प्रूफ के न होने पर आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें से एक घर वापसी है। अगर यह स्थिति उत्पन्न होती है जो विदेश से पढ़ाई करने का आपका सपना, सपना रह जाएगा।

जब कोई विदेशी छात्र स्टूडेंट वीजा (Student Visa) या एंट्री वीजा के जरिए लाइबेरिया में प्रवेश करता है, तो उसे वहां कानूनी रूप से लंबे समय तक रहने के लिए 'रेजिडेंट परमिट' प्रक्रिया से गुजरना होता है। हालांकि, अधिकांश छात्रों के मन में यह सवाल रहता है कि देश में उतरने के बाद रेजिडेंट परमिट या स्टे एक्सटेंशन लागू करने के लिए उनके पास कितना समय होता है? अगर आप भी लाइबेरिया से पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपको इमिग्रेशन के क्या नियम हैं और छात्रों को किन प्रक्रियाओं का पालन करना चाहिए, आदि के बारे में जानना जरूरी है।

लाइबेरिया पहुंचने के बाद रेजिडेंट परमिट की समय-सीमा

पहले 48 घंटे का नियम लाइबेरिया में प्रवेश करने वाले किसी भी विदेशी नागरिक (छात्रों सहित) को देश में आगमन के 48 घंटे के भीतर स्थानीय इमिग्रेशन कार्यालय में अपनी उपस्थिति की सूचना/पंजीकरण देना अनिवार्य होता है।

टेम्पररी स्टे एवं रेजिडेंट परमिट छात्र को शुरुआत में जो एंट्री या स्टूडेंट वीजा मिलता है, उसके तहत आमतौर पर 30 से 90 दिनों का अस्थाई निवास स्वीकृत होता है। इसी 30 से 90 दिनों की वैधता समाप्त होने से पहले छात्र को अपने संस्थान के माध्यम से आधिकारिक रेजिडेंट परमिट के लिए आवेदन करना होता है।

महत्वपूर्ण नोट: यदि कोई छात्र प्रारंभिक स्टे अवधि (30-90 दिन) के भीतर रेजिडेंट परमिट के लिए आवेदन नहीं करता है, तो उसे 'ओवरस्टे' (Overstay) माना जा सकता है, जिससे सजा या जुर्माना शुल्क लग सकता है।

रेजिडेंट परमिट प्राप्त करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

1. देश पहुंचने के तुरंत बाद अपने विश्वविद्यालय/कॉलेज के इंटरनेशनल स्टूडेंट्स ऑफिस में रिपोर्ट करें।

2. छात्र को मोंरोविया स्थित लाइबेरिया इमिग्रेशन सर्विस (LIS) के कार्यालय में जाकर व्यक्तिगत रूप से अपने बायोमेट्रिक्स (फिंगरप्रिंट्स और फोटो) दर्ज कराने होते हैं।

3. रेजिडेंट परमिट शुल्क का भुगतान अधिकृत बैंक में जमा करना होता है और चालान सुरक्षित रखना होता है।

4. आवेदन और सत्यापन पूरा होने के बाद बायोमेट्रिक रेजिडेंट कार्ड जारी कर दिया जाता है, जो आमतौर पर 1 वर्ष के लिए वैध होता है और पढ़ाई पूरी होने तक हर साल रिन्यू कराना होता है।

आवश्यक दस्तावेजों की चेकलिस्ट

रेजिडेंट परमिट का आवेदन जमा करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है -

  • मूल पासपोर्ट (कम से कम 6 महीने की वैधता के साथ)
  • लाइबेरिया के संस्थान का आधिकारिक प्रवेश पत्र
  • येलो फीवर टीकाकरण कार्ड
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ
  • आवास/हॉस्टल का प्रमाण
  • आर्थिक सक्षमता का प्रमाण
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - इंटरव्यू में "How Did You Hear About This Position?" सवाल का कैसे दें दमदार जवाब? जानें नौकरी पाने की पूरी रणनीति

अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

अपनी शुरुआती वीजा स्टाम्पिंग तिथि और समाप्ति तिथि को ध्यान से देखें। स्टे समाप्त होने से कम से कम 2-3 सप्ताह पहले ही रेजिडेंट परमिट की प्रक्रिया शुरू कर दें। यदि पढ़ाई के दौरान छुट्टियों में आपको अपने गृह देश वापस जाना है या लाइबेरिया से बाहर यात्रा करनी है, तो सुनिश्चित करें कि आपके पास वैध 'रेजिडेंट कार्ड' और आवश्यक 'री-एंट्री परमिट' उपलब्ध हो। इमिग्रेशन से जुड़ी किसी भी सेवा या फीस का भुगतान केवल LIS द्वारा बताए गए आधिकारिक बैंक खातों और काउंटरों पर ही करें। किसी भी ब्रोकर आदि के बहकावे में न आए।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article