Lock UPP 2 Fame Akanksha Chaudhary Get Scammed: पॉपुलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्जविला 16' और 'लॉकअप: सच या सजा' में हाथ आजमाने वाली आकांक्षा चौधरी अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। आकांक्षा चौधरी की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी खासी है। लेकिन हाल ही में एक्ट्रेस के साथ बड़ी घटना घटी है। आकांक्षा चौधरी ने एक इवेंट मैनेटजमेंट टीम पर उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इवेंट टीम द्वारा किडनैप कर लिया गया था। आकांक्षा चौधरी ने इससे जुड़े अपने वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किये हैं, जिसमें वह उस इवेंट मैनेजमेंट टीम के खिलाफ भड़ास निकालती नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Lock Upp 2: 'वो असहज...', शो के बाद आकांक्षा चौधरी ने Ram Kapoor के Kissing विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई
आकांक्षा चौधरी (Akanksha Chaudhary) ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया कि पुणे में आयोजित हुए एक इवेंट के लिए उनसे संपर्क किया गया था। उनकी तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल कर इवेंट में लोग जमा किये गए, लेकिन इवेंट में उन्हें लेकर ही नहीं जाया गया। आकांक्षा ने बताया कि इस मैनेजमेंट टीम का हिस्सा 18 साल के बच्चे थे। एक्ट्रेस का कहना है कि उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया और ये घटना उनके साथ-साथ आशीष भाटिया व एक सिंगर के साथ भी हुई है। आकांक्षा ने इस बारे में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा, "मेरी ऑडियंस उस इवेंट में पहुंच चुकी थी। मैंने टीम को धमकी दी कि मैं पुलिस में शिकायत दर्ज कराऊंगी और ये सब ऑनलाइन भी बताऊंगी। मैंने इन लोगों के कारण किसी और का इस्तेमाल नहीं होने दे सकती थी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मजाक-मजाक में' कर डाली 60 हजार की शॉपलिफ्टिंग! Lock Upp 2 में योगेश रावत के कबूलनामे से मचा हंगामा
आकांक्षा चौधरी ने खोली इवेंट टीम की पोल
आकांक्षा चौधरी ने बताया कि जब शिकायतें करने के बाद वह इवेंट में पहुंचीं तो उन्हें और एक लड़की को कार में बैठाया गया और लोगों के बीच ही ग्राउंड में छोड़ दिया गया। आकांक्षा चौधरी ने कहा, "जब हम वहां पर पहुंचे तो पूरी ऑडियंस सामने थी और मुझे दर्शकों के सामने, पतली सी बैरीकेडिंग थी और एकदम सामने मेरी गाड़ी खड़ी थी। और मैं उधर चिल्ला रही हूं कि मैं अंदर नहीं जा सकती हूं, क्योंकि मेरी टीम मेरे पास नहीं है।" आकांक्षा चौधरी ने बताया कि वह अपने दर्शकों के लिए ही बगैर पैसे के उस इवेंट में गई थीं। लेकिन एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई घटना पर आगे कहा, "और आज तो मुझे सच में किडनैप ही कर लिया था। जब मैंने थप्पड़ मारे उनको, तब वो रुके।"

Akanksha Chaudhary के साथ इवेंट में हुई धोखाधड़ी
आकांक्षा चौधरी (Akanksha Chaudhary) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कार में चीखती नजर आईं। उन्होंने इस स्टोरी पर लिखा, "ये जानबूझकर भीड़ के सामने कार लेकर आए और मेरी कार का गेट खोल दिया। मुझे कार का गेट लॉक करना पड़ा। इन्होंने कार जब वापस मोड़ी तो मराठी में बोलना शुरू कर दिया, जो हम समझ नहीं पा रहे थे। ये लोग चर्चा कर रहे थे कि आगे क्या करना है।" आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने आशीष भाटिया के कनेक्शन के कारण ये इवेंट किया था, क्योंकि उनका कजन भी इस इवेंट का हिस्सा था। लेकिन बाद में उन्होंने भी कोई जिम्मेदारी नहीं ली।
