खिलौनों से खेलने की उम्र में DJ कंसोल पर चलाती है हाथ, 6 साल की बच्ची ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

6 साल की एक बच्ची ने दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला क्लब DJ बनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। जिसकी वीडियो और तस्वीरों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इंस्टाग्राम पर अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर किया है।

Authored by: Pankaj YadavUpdated Oct 18 2026, 11:58 IST
म्यूजिक की दीवानी है ये नन्ही बच्चीImage Credit : Guinness World Record01 / 08

म्यूजिक की दीवानी है ये नन्ही बच्ची

कहते हैं कि अगर किसी काम को करने का जुनून हो, तो उम्र कभी भी रास्ते की रुकावट नहीं बनती। जापान की एक नन्ही बच्ची ने इस बात को सच कर दिखाया है। जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे खिलौनों से खेलते हैं और कार्टून देखना पसंद करते हैं, उस उम्र में इस बच्ची ने अपने हुनर से दुनिया का ध्यान खींच लिया। दरअसल, संगीत की दुनिया में इस बच्ची ने ऐसा कमाल किया कि उसका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

6 साल की DJ ने दुनिया में बजाया अपने हुनर का डंकाImage Credit : Guinness World Record02 / 08

6 साल की DJ ने दुनिया में बजाया अपने हुनर का डंका

हम बात कर रहे हैं जापान की इलुमी माएदा (Illumi Maeda) की, जिन्हें डीजे इल्लू (DJ ILLU) के नाम से भी जाना जाता है। इलुमी (Illumi) ने महज 6 साल और 99 दिन की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला क्लब DJ बनने का रिकॉर्ड बनाया है। जिनकी वीडियो और तस्वीरों को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

घर में था संगीत का माहौलImage Credit : Guinness World Record03 / 08

घर में था संगीत का माहौल

इलुमी माएदा (Illumi Maeda) इलुमी माएदा का बचपन संगीत के बीच बीता है। उनके घर में हमेशा गाने और संगीत का माहौल रहता था। ऐसे में संगीत के प्रति उनका लगाव बढ़ना कोई हैरानी की बात नहीं थी। धीरे-धीरे उनकी दिलचस्पी DJ बनने में बढ़ने लगी।

तीन साल की उम्र से शुरू हुआ DJ बनने का सफरImage Credit : Guinness World Record04 / 08

तीन साल की उम्र से शुरू हुआ DJ बनने का सफर

सबसे खास बात यह है कि इलुमी (Illumi) ने महज तीन साल की उम्र में ही DJ बनने की दिशा में अपना सफर शुरू कर दिया था। इतनी छोटी उम्र में संगीत की दुनिया में कदम रखना अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इसके बाद उन्होंने लगातार अपने टैलेंट को निखारा और आखिरकार महज 6 साल की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र वाली महिला क्लब DJ बन गई।

लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहती हैं इलुमीImage Credit : Guinness World Record05 / 08

लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहती हैं इलुमी

इलुमी के लिए DJ बनना सिर्फ गाने बजाना या लोगों को नचाना नहीं है। वह संगीत के जरिए लोगों की जिंदगी में खुशी लाना चाहती हैं। उनका मानना है कि संगीत लोगों का मन शांत और बेहतर बनाता है और मुश्किल समय में उन्हें सुकून देता है।

क्या है इलुमी का सपना?Image Credit : Guinness World Record06 / 08

क्या है इलुमी का सपना?

इलुमी (Illumi) का सपना है कि वह ऐसा संगीत बजाएं, जिससे लोगों का मूड अच्छा हो, उन्हें आराम मिले और वे अपनी परेशानियों को कुछ समय के लिए भूल सकें। वह चाहती हैं कि दुनिया के किसी भी कोने में रहने वाले लोगों तक उनके संगीत की खुशी पहुंचे।

लोगों की खुशियां काफी मायने रखती हैंImage Credit : Guinness World Record07 / 08

लोगों की खुशियां काफी मायने रखती हैं

उन्हें सबसे ज्यादा खुशी तब होती है, जब लोग उनके संगीत पर झूमते हैं, डांस करते हैं और खुलकर अपनी भावनाएं जाहिर करते हैं। उन्हें अलग-अलग आवाजों को मिलाकर एक खूबसूरत धुन तैयार करना भी पसंद है।

दुनिया भर के फेस्टिवल में DJ बनना है सपनाImage Credit : Guinness World Record08 / 08

दुनिया भर के फेस्टिवल में DJ बनना है सपना

इलुमी माएदा (Illumi Maeda) के सपने सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं। वह दुनिया के अलग-अलग देशों में होने वाले म्यूजिक फेस्टिवल में DJ बनकर अपनी प्रतिभा दिखाना चाहती हैं। वह चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग उनके संगीत को सुनें और उसका आनंद लें लेकिन उनकी एक और इच्छा है, जो काफी दिलचस्प है। इलुमी (Illumi) भविष्य में अपनी आइसक्रीम की दुकान खोलना चाहती हैं। इतना ही नहीं, वह चाहती हैं कि उनकी इस दुकान में आइसक्रीम के साथ-साथ संगीत का भी मजा मिले और वह वहां DJ भी बनना चाहती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!