लाइफस्टाइल

हरी सेब और धनिए की अनोखी चटनी, नवरात्रि व्रत के लिए शेफ कुणाल कपूर की खास रेसिपी

अगर आप इस नवरात्रि अपने व्रत के खाने में कुछ नया और ताजगी से भरपूर शामिल करना चाहती हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

Image

कुणाल कपूर व्रत स्पेशल सेब और धनिया की चटनी रेसिपी (Photo: Chef Kunal Kapoor Instagram)

शारदीय नवरात्रि का त्योहार चल रहा है। बहुत से लोगों ने व्रत रखा हुआ है। व्रत में एक ही तरह की चीजें खाकर बोर हो गए हैं तो ये आर्टिकल आपके काम आने वाला है। दरअसल मशहूर सेलिब्रिटी शेफ कुणाल कपूर ने एक बेहद शानदार और रिफ्रेशिंग रेसिपी शेयर की है।

शेफ कुणाल कपूर ने नवरात्रि व्रत के लिए'ग्रीन एप्पल एंड कोरिएंडर चटनी' (हरी सेब और धनिए की चटनी) की रेसिपी सोशल मीडिया पर शेयर की है। यह चटनी न केवल आपके व्रत के खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देगी, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। आइए जानते हैं कि इस स्वादिष्ट और खट्टी-मीठी चटनी को घर पर कैसे तैयार किया जा सकता है।

सेब-धनिया चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री (Ingredients):

इस व्रत-स्पेशल चटनी को बनाने के लिए आपको बहुत ही आम और फलाहारी चीजों की जरूरत होती है:

हरा सेब - 1 (कटा हुआ)

अनारदाना - 1 बड़ा चम्मच

ताजा हरा धनिया- 2 कप

भुना और कुटा हुआ जीरा पाउडर - 1 बड़ा चम्मच

सेंधा नमक - स्वादानुसार

काली मिर्च पाउडर - स्वादानुसार

ठंडा पानी - आधा कप

सेब-धनिया चटनी बनाने के लिए चटनी बनाने की आसान विधि

- सबसे पहले हरे सेब को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और उसके सारे बीज निकाल दें।

- एक मिक्सी जार लें। उसमें कटे हुए हरे सेब के टुकड़े, खट्टा-मीठा अनारदाना, ताजा हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और आधा कप ठंडा पानी डालें।

- इन सभी सामग्रियों को मिक्सी में तब तक पीसें जब तक कि एक गाढ़ा और चिकना पेस्ट तैयार न हो जाए।

- आपकी व्रत-स्पेशल हरी सेब और धनिए की चटनी तैयार है। इसे एक सुंदर बाउल में निकालें। आप चाहें तो ऊपर से ताजे धनिए की पत्तियां और हरे सेब की एक पतली स्लाइस रखकर इसे सजा सकती हैं।

किसके साथ खाएं?

यह चटनी अपने खूबसूरत गहरे हरे रंग से आपकी नवरात्रि की थाली की खूबसूरती को तो बढ़ाएगी ही, साथ ही स्वाद में भी लाजवाब है। आप इसे साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना टिक्की, सिंघाड़े के आटे की पूरी या किसी भी फलाहारी स्नैक के साथ गर्मागर्म परोस सकती हैं। हरे सेब का खट्टा-मीठा स्वाद और धनिए की ताजगी इस चटनी को आम चटनी से बिल्कुल अलग और खास बनाती है।

अगर आप भी इस नवरात्रि अपने व्रत के खाने में कुछ नया और ताजगी से भरपूर शामिल करना चाहती हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article