क्रिकेट

Mumbai Indians IPL 2024 Preview: मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2024 में क्या हैं सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी

IPL 2024 Mumbai Indians (MI) Team Stats match Record Full Details in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम की कई ताकत और कमजोरी है जिनपर उन्हें जमकर ध्यान देना होगा।

Image

मुंबई इंडियंस की ताकत और कमजोरी

Mumbai Indians SWOT Analysis: इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ मुंबई इंडियंस (MI) संयुक्त रूप से सबसे सफल टीम है। धुरंधर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ लगातार आगे बढ़ रही ये टीम अब तक आईपीएल में 5 खिताब जीत चुकी है। 2023 में, एमआई ने प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई किया लेकिन एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस (जीटी) से हारने के बाद फाइनल में जगह बनाने में असफल रही। 2024 में टीम नए कप्तान और नई उम्मीद के साथ उतर रही है ऐसे में आइए जानते हैं उनकी ताकत और कमजोरी क्या है।

2024 आईपीएल नीलामी से पहले, मुंबई ने 2024 सीज़न के लिए हार्दिक पंड्या को टाइटन्स से ट्रेड किया और बड़ी डील के बाद, उन्होंने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया और पंड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया। ऐसे में टीम के नए कप्तान हार्दिक पांड्या पर जिम्मेदारी होगी। मुंबई ने कई बेहतरीन खिलाड़ियों को भी शामिल किया है जो कि उनकी ताकत को और बढ़ाते हैं।

मुंबई इंडियंस की ताकत (Mumbai Indians strength)

Mumbai Indians strength.

मुंबई इंडियंस की ताकत

1.शानदार तेज गेंदबाजी

पीठ की चोट के कारण जसप्रीत बुमरा 2023 आईपीएल संस्करण में मुंबई के लिए खेलने में असफल रहे। वह 2024 में एमआई रंग में वापसी करेंगे। जसप्रीत बुमराह को कोएट्जी और मधुशंका जैसे खिलाड़ियों का भी साथ मिलने वाला है जो कि मुंबई के गेंदबाजी आक्रमण को बेहद ही शानदार बना देता है।

बुमराह

जसप्रीत बुमराह (फोटो- Mumbai Indians)

2. रोहित का धाकड़ फॉर्म

रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप में भी तेजी से रन बनाए थे। वे हाल ही में इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में मात देकर आ रहे हैं। ऐसे में उनके बल्ले से रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। रोहित के ऊपर इस साल कप्तानी का प्रेशर भी नहीं रहेगा।

रोहित

रोहित शर्मा (फोटो- mumbai indians)

3. पॉवर हिटिंग जबरदस्त

मुंबई इंडियंस की टीम पॉवर हिटर्स का गढ़ है। टीम के पास सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड जैसे सिक्सर किंग तो पहले से ही थे अब उन्हें कप्तान हार्दिक पांड्या का भी साथ मिल जाएगा। अफगानिस्तान के दिग्गज मोहम्मद नबी भी इन दिनों अलग रंग में हैं और वे नीचे आकर अचानक मैच पलट सकते हैं।

मुंबई इंडियंस की कमजोरी (Mumbai Indians Weakness)

Mumbai indians weaknerss.

मुंबई इंडियंस की कमजोरी

1. कमजोर स्पिन अटैक

मुंबई इंडियंस की टीम की तेज गेंदबाजी तो शानदार है लेकिन उनका स्पिन डिपार्टमेंट इतना मजबूत नजर नहीं आ रहा है। टीम के पास पीयूष चावला जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं चावला पिछले साल शानदार लय में थे, हालांकि इस बार उनका ये रूप देखने को मिलेगा कि नहीं ये कह पाना मुश्किल है। टीम के पास मोहम्मद नबी भी हैं लेकिन वे रनों पर रोक लगाने पर कारगर नहीं हुए हैं और उन्हें खिलाने के लिए टीम को एक विदेशी तेज गेंदबाज को ड्रॉप करना पड़ा सकता है। ऋतिक शौकिन और कुमार कार्तिकेय पिछले साल कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाए थे।

2. हार्दिक पांड्या पर कप्तानी का प्रेशर

हार्दिक पांड्या पहली बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले हैं ऐसे में उन पर काफी प्रेशर रहने वाला है। पांड्या भले ही गुजरात के सफल कप्तान रहे हों लेकिन मुंबई जैसे पुरानी और सबसे सफल टीमों में से एक की कप्तानी का प्रेशर अधिक रहेगा। पांड्या को रोहित की जगह कप्तान बनाया गया है ऐसे में उन पर दोगुना दबाव रहेगा जो कि टीम के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।

हार्दिक

हार्दिक पांड्या (फोटो- Mumbai Indians/ipl)

3. सूर्यकुमार यादव की चोट

सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं। सूर्या को अभी तक एनसीए से क्लीयरेंस नहीं मिला है उनका पहला मैच मिस करना लगभग तय है। ऐसे में अगर वे समय पर रिकवर नहीं हो पाते हैं तो टीम को बड़ा झटका लग जाएगा।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का शेड्यूल (Mumbai Indians IPL 2024 Schedule)

IPL 2024 में मुंबई इंडियंस अपना पहला गुजरात टाइटंस से खेलेगी। यह मुकाबला आईपीएल का 5वां मुकाबला होगा। मुंबई और गुजरात के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल द्वारा जारी किए गए शुरुआती 21 मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को 4 मुकाबले खेलने हैं। मुंबई अपना दूसरा मुकाबला 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबा से, तीसरा मुकाबला 1 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से खेलेगी। यह मुंबई का होम ग्राउंड पर पहला मुकाबला होगा। मुंबई अपना चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से 7 अप्रैल को खेलेगी।

मैचतारीखसमयजगह
मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात टाइटंस24 मार्च7:30 बजेअहमदाबाद
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद27 मार्च7:30 बजेहैदराबाद
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स1 अप्रेल7:30 बजेमुंबई
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स7 अप्रेल3:30 बजेमुंबई

मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 में स्क्वॉड (Mumbai Indians Squad)

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एन. तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, ल्यूक वुड, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, ल्यूक वुड, दिलशान मदुशंका।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article