क्रिकेट

MS Dhoni Video: दो साल बाद धोनी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, देखिए कैसे खेत की जुताई करते नजर आए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 8, 2023, 07:30 PM IST

MS Dhoni posts on social media after two years: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम सक्रिय रहते हैं, लेकिन आज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तकरीबन दो साल बाद कोई पोस्ट किया है। ये एक वीडियो है जिसमें माही खेत की जुताई करते नजर आ रहे हैं।

Image

एम एस धोनी (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो साल बाद धोनी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
  • धोनी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया दिलचस्प वीडियो
  • वीडियो में माही ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते दिख रहे हैं

MS Dhoni latest video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आजकल ज्यादातर समय रांची में अपने फार्महाउस पर बिताते हैं। वो अपने परिवार के साथ रहते हैं और सोशल मीडिया पर बहुत कम सक्रिय रहते हैं। आलम ये है कि उन्होंने पिछले दो सालों से इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया था। अब आखिरकार उन्होंने दो साल बाद एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वो ट्रैक्टर से खेत की जुताई करते नजर आ रहे हैं।

एम एस धोनी रांची में अपने फार्महाउस पर सब्जी व फल उगाते आए हैं और इसकी कुछ तस्वीरें व वीडियो फैंस पहले देख चुके हैं। लेकिन धोनी सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहना पसंद करते हैं ऐसे में जब गुरूवार शाम उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो साल बाद कोई वीडियो पोस्ट किया तो देखते-देखते ये वायरल हो गया और लाइक्स व कमेंट्स की बाढ़ आ गई।

इस वीडियो में एम एस धोनी ट्रैक्टर चलाते व खेत की जुताई करते नजर आ रहे हैं। धोनी ने अपने इस वीडियो पोस्ट के साथ लिखा, "कुछ नया सीखकर अच्छा लग रहा है। लेकिन काम खत्म करने में काफी ज्यादा समय ले लिया।"

धोनी ने अपना आखिरी इंस्टा पोस्ट भी खेती से जुड़ा ही किया था। दो साल पहले किए उस पोस्ट में माही अपने फार्म पर स्ट्रॉबेरी की खेती दिखाते दिखे थे। धोनी अब फैंस को बहुत जल्द आईपीएल 2023 में एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर नजर आएंगे जहां वो चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई करेंगे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article