MS Dhoni Record: लगातार दो हार के बाद आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स दोबारा जीत का स्वाद चेपॉक में चखा और सनराइजर्स हैदराबाद को 78 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इतिहास रच दिया। दरअसल यह आईपीएल में उनकी 150वीं जीत थी। आईपीएल में 150 मैच जीतने वाले वह पहले खिलाड़ी बन गए।
IPL में सर्वाधिक मैच जीतने वाले खिलाड़ी
IPL में सर्वाधिक जीत के साथ-साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी एमएस धोनी के नाम है। धोनी ने आईपीएल में 259 मैच खेले हैं जिसमें से 150 मुकाबला उन्होंने जीता है। आईपीएल में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले इस सूची में हिटमैन रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 252 मैच में 135 मुकाबले जीते हैं। 134 जीत के साथ रवींद्र जडेजा नंबर तीन पर हैं।
7वीं बार नाबाद रहे धोनी
हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में धोनी 7वीं बार नाबाद रहे। उन्होंने इस मुकाबले में 250 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 2 गेंद में 5 रन बनाए। वह लगातार 7वीं पारी में नाबाद रहे जो एक रिकॉर्ड है।
मैच की बात करें तो चेपॉक में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के 98 और डेरिल मिचेल के 58 रन की पारी के दम पर 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और शुरुआती दो ओवर में ही उसने दो विकेट गंवा दिए। इसके बाद टीम लगातार अंतराल पर विकेट खोते रही। नतीजा हैदराबाद की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 134 रन बनाकर ढेर हो गई। चेन्नई ने यह मुकाबला 78 रन से जीत लिया औऱ प्वाइंट्स टेबल में 10 अंक के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए।
