मुंबई इंडियंस वीमेन प्रीमियर लीग 2026 स्क्वाड: विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सत्र के आगाज से पहले नई दिल्ली में आयोजित मेगा ऑक्शन में दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने शानदार अंदाज में खिलाड़ियों की खरीदारी करके एक मजबूत टीम का गठन करने में सफल रही। मुंबई इंडियन्स ने नीलामी से पहले हरमनप्रीत कौर(2.5 करोड़), नैट सीनर ब्रंट(3.5 करोड़), हैली मैथ्यूज(1.75 करोड़), अमनजोत कौर (1 करोड़) और जी कमलिनी(50 लाख) को रिटेन किया था। नीलामी में उसके खाते में 5.75 करोड़ रुपये बचे थे जिससे उसे टीम का गठन करना था। ऐसे में मुंबई इंडियन्स ने बड़ा दांव खेलते हुए अमेलिया कर को 3 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में वापस शामिल किया। इसके बाद 2.75 करोड़ की राशि में अन्य खिलाड़ियों की खरीदारी करने में सफल रही। मुंबई नीलामी में इस राशि में 4 विदेशी सहित कुल 11 खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने में सफल रहा। उसके पास दो देसी खिलाड़ियों की जगह बच गई है।
मुंबई ने नीलामी में अमेलिया कर(3 करोड़), संजीवन सजना(75 लाख), शबनम इस्माइल(40 लाख), निकोला कैरी(30 लाख), सैकिया इशाक(30 लाख), संस्कृति गुप्ता(20 लाख), त्रवेणी वशिष्ठ(20 लाख), रहिला फिरदौस(10 लाख), पूनम खेमर(10 लाख), नल्ला रेड्डी(10 लाख) और मिल्ली एलिंगवर्थ(10 लाख) को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही।
