क्रिकेट

IND vs SL: श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, पथिराना समेत ये धाकड़ गेंदबाज सीरीज से बाहर

India vs Sri Lanka ODI: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका की मुश्किलें रुकने का नाम नहीं ले रही है। टीम का पैस अटैक काफी कमजोर हो गया है। टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। दरअसल मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका चोट के चलते इस सीरीज से बाहर हो गए हैं।

Image

भारत बनाम श्रीलंका (फोटो- AP)

India vs Sri Lanka ODI: श्रीलंका के लिए यह बड़ा झटका है कि तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना और दिलशान मदुशंका चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। मदुशंका ने कंधे में तकलीफ की शिकायत की है, जबकि मदुशंका को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है और इसलिए उनके सीरीज में वापसी करने की कोई संभावना नहीं है। ये श्रीलंका के लिए काफी बड़ा झटका है और उनका पैस अटैक पूरी तरह से कमजोर हो गया है।

श्रीलंका की टीम में तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा नहीं हैं, जो बीमारी के कारण बाहर हैं और नुवान तुषारा के अंगूठे में फ्रैक्चर है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका ने कैंडी के मध्यम गति के गेंदबाज मोहम्मद शिराज को टीम में शामिल किया है।

फील्डिंग के दैरान चोटिल हो गए थे पथिराना

श्रीलंका के टीम मैनेजर हलंगोडा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, "मथीशा के कंधे में चोट है और चूंकि यह वही समस्या है जो पिछले साल विश्व कप के दौरान उनके साथ हुई थी, इसलिए उन्होंने जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया है।" पथिराना को पल्लेकेले में तीसरे टी20 मैच में फील्डिंग करते समय चोट लग गई थी और मैच में एक भी गेंद फेंकने से पहले ही वह मैदान छोड़कर चले गए थे।

दोनों टीमों के स्क्वॉड

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

श्रीलंका- चरिथ असलांका (कप्तान), कुसल मेंडिस, पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, निशान मदुश्का, जनिथ लियानागे, कामिंडु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चामिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, महेश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, मथेशा पथिराना, दिलशान मदुश्का, अकिला धनंजय, दुनीथ वेल्लालेज।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article