क्रिकेट

UP vs Bangalore Live Streaming: मंधाना की सेना को पहली जीत का इंतजार, देखें कब और कहां होगा मुकाबला

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 15, 2023, 07:30 AM IST

UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore: विमेंस प्रीमियर लीग में बुधवार को यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यूपी वॉरियर्ज एक और जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अभी भी पहली जीत का इंतजार है।

Image

स्मृति मंधाना और एलिसा हीली। (फोटो - डब्ल्यूपीएल के ट्विटर से)

Photo : Twitter

UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore: विमेंस प्रीमियर लीग का रोमांच दिनोंदिन बढ़ रहा है। बुधवार को एक और रोमांच मुकाबले देखने को मिल सकता है। एलिसा हीली की टीम यूपी वॉरियर्ज स्मृति मंधाना की सेना से भिड़ने उतरेगी। यूपी वॉरियर्ज जहां अपने जीत के लय को बरकरार रखने उतरेगी, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को अभी भी पहली जीत का इंजतार है। यूपी वॉरियर्ज को कुल 4 मैचों में से दो में जीत मिली है, जबकि दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम कुल 4 अंक और +0.015 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर 0 अंक और -2.109 नेट रनरेट के साथ टेबल में सबसे नीचे यानी पांचवें नंबर पर है।

कब होगा WPL 2023 यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मैच (UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore Match date)

यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2023 का मैच 15 मार्च, बुधवार को खेला जाएगा।

कहां होगा यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2023 का मैच (UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore Match venue)

यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2023 का मैच डीवाय पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई में होगा।

कितने बजे होगा यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2023 का मैच (UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore Match Time)

यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2023 का मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

कहां देखें यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2023 का मैच (where to watch UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore Match)

यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2023 का मैच स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।

कहां देखें यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2023 का मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (UP Warriorz vs Royal Challengers Bangalore live streaming)

यूपी वॉरियर्ज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच WPL 2023 की मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article