क्रिकेट

Mumbai vs Gujarat Live Streaming: रिकॉर्ड जीत को बरकरार रखने उतरेगी मुंबई, देखें कब और कहां होगा मुकाबला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2023, 07:00 AM IST

Mumbai Indians vs Gujarat Giants: विमेंस प्रीमियर लीग में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अपने रिकॉर्ड जीत को बरकरार रखने उतरेगी, जबकि गुजरात जाएंट्स जीत दर्ज कर अपने दावेदारी को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

Image

Mumbai vs Gujarat Live Streaming: रिकॉर्ड जीत को बरकरार रखने उतरेगी मुंबई, देखें कब और कहां होगा मुकाबला

Mumbai Indians vs Gujarat Giants: विमेंस प्रीमियर लीग में मंगलवार को एक बार फिर तोबड़तोड़ वाली पारी देखने को मिल सकती है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस जीत के लय को बरकरार रखने उतरेगी। मुंबई चार मैच खेलने उतरी है और सभी में जीत हासिल की है। टीम 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, स्नेह राणा की कप्तानी वाली टीम गुजरात जाएंट्स को मैच में दम दिखाने की जरूरत है। टीम को लीग में 4 मैचों में से सिर्फ एक में जीत मिली है, जबकि तीन मैचों को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात जाएंट्स 2 अंक और -3.397 नेट रनरेट के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है।

कब होगा WPL 2023 मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच मैच (Mumbai Indians vs Gujarat Giants Match date)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का मैच 14 मार्च, मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां होगा मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का मैच (Mumbai Indians vs Gujarat Giants Match venue)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का मैच ब्रेबोर्न स्टेडियम, नवी मुंबई में होगा।

कितने बजे होगा मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का मैच (Mumbai Indians vs Gujarat Giants Match Time)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

कहां देखें मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का मैच (where to watch Mumbai Indians vs Gujarat Giants Match)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का मैच स्पोर्ट्स 18 पर देख सकते हैं।

कहां देखें मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 का मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (Mumbai Indians vs Gujarat Giants live streaming)

मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच WPL 2023 की मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article