How To Watch IND vs NZ T20 World Cup Final Today Match For Free: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (India vs New Zealand) के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। दोनों टीमें पहली बार किसी भी फॉर्मेट के विश्व कप फाइनल में आमने-सामने आई हैं। भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही है। जबकि न्यूजीलैंड की टीम ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर की अगुवाई में मैदान पर होगी। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर, जबकि भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को मात देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी को हुआ था। टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। ग्रुप स्टेज की बाधा को पार करके सिर्फ आठ टीमों ने सुपर 8 चरण में जगह बनाई थी। यहां तक कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम भी ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई थी। इसके बाद सुपर 8 से सिर्फ चार टीमें भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई और अंत में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें खिताबी मुकाबले तक पहुंचने में सफल रहीं। आइए जानते हैं कि आज होने वाले इस फाइनल मैच को आप कहां देख सकते हैं।
कब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल? (When And Where Is IND vs NZ T20 World Cup Final)
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच आज (8 मार्च, रविवार) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होने जा रहा है।
आज किस समय से खेला जाएगा इंडिया-न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप 2026 फाइनल मैच? (India vs New Zealand T20 World Cup Final Timing)
T20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच भारतीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे से शुरू होगा। मुकाबले का टॉस मैच से आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा।
न्यूजीलैंड और मेजबान टीम इंडिया के बीच टी20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच भारत में टीवी पर कहां देख सकेंगे? (Where To Watch IND vs NZ T20 World Cup Final TV Telecast In India)
आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के तमाम चैनलों पर कई भाषाओं की कमेंट्री के साथ लाइव देख सकेंगे।
भारत-न्यूजीलैंड T20 विश्व कप फाइनल मैच को फ्री में कहां देख सकते हैं? (Where To Watch India vs New Zealand T20 World Cup Final Telecast For Free)
टी20 विश्व कप 2026 फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत आप फ्री में सिर्फ डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे, उसके लिए भी आपके पास डीडी फ्री डिश होना आवश्यक है। इसके अलावा किसी भी अन्य टीवी सर्विस पर आपको चैनल के लिए अतिरिक्त शुल्क या उसे पैकेज में शामिल करना होता है।
T20 वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड के फाइनल मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (T20 World Cup Final Match Live Streaming Today IND vs NZ)
इंडिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच टी20 विश्व कप 2026 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट (JioHotstar App And Website) पर देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के लिए निशुल्क व्यवस्था उपलब्ध नहीं है।
