न्यूजीलैंड को रौंदकर रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया, सातवें आसमान पर SKY की सेना
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रन के अंतर से पटखनी देकर रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऐसा रहा खिताबी मुकाबले के पल पल का हाल।
न्यूजीलैंड को रौंदकर रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनी टीम इंडिया, सातवें आसमान पर SKY की सेना
भारत के लिए मैच में जीत की नींव संजू सैमसन,अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने आतिशी बल्लेबाजी करके रखी। तीनों ने मिलकर टीम को 15 ओवर में ही 200 रन के पार पहुंचा दिया था। संजू सैमसन ने 46 गेंद में 89, अभिषेक ने 21 गेंद में 52 और ईशान किशन ने 25 गेंद में 54 रन की आतिशी पारी खेली। अंत में भारत ने जल्दी जल्दी चार विकेट गंवा दिए। एक ओवर में जिमी नीशम ने तीन विकेट(संजू, ईशान और सर्या) लेकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया था। 15 से 19 ओवर क बीच टीम इंडिया 4 ओवर में केवल 24 रन बना सकी थी और 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने जिमी नीशम के खिलाफ 24 रन बटोरे और टीम इंडिया को 255 रन तक पहुंचा दिया।
जीत के लिए 255 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम की शुरुआत खराब रही। टिम सीफर्ट (26 गेंद में 52)के अलावा टॉप ऑर्डर का और कोई कीवी बल्लेबाज पिच पर पैर नहीं जमा सका। फिन ऐलन (9), रचिन रवींद्र(1), ग्लेन फिलिप्स (5), मार्क चैपमैन (3) रन बनाकर पवेलियन लौटे। 72 रन पर 5 विकेट गंवाकर कीवी टीम खिताब की दौड़ से बाहर हो गई थी। अंत में कप्तान मिचेल सेंटनर को थोड़ी देर डेरिल मिचेल का साथ मिला। दोनों 100 रन के पार टीम को ले गए। पूरी टीम 20 ओवर में 159 रन रन बना सकी। भारत के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए। 3 विकेट अक्षर पटेल ने लिए। एक-एक सफलता हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती को मिली।
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए न्यूजीलैंड को 256 रन का विशाल लक्ष्य मिला है। भारत के लिए संजू सैमसन 89(46), अभिषेक शर्मा 52(21) और ईशान किशन 54(25) रन की पारी खेली। अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंद में 26 रन की पारी खेली और टीम को 250 रन के पार पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट जिमी नीशम ने लिए। वहीं एक-एक विकेट मैट हेनरी और रचिन रवींद्र को मिले।
