क्रिकेट

Lahore Weather, AFG vs ENG: अफगानिस्तान-इंग्लैंड मैच वर्चुअल नॉकआउट, जानें कैसा रहेगा लाहौर का मौसम

Lahore Weather, AFG vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी का 8वां मुकाबला अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। जीतने वाली टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी रहेगी जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।

Image

अफगानिस्तान और इंग्लैंड (साभार-ICC)

Lahore Weather, AFG vs ENG: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका का मुकाबला बारिश के कारण रद्द होने के बाद ग्रुप बी में हलचल तेज हो गई है। अब बुधवार को अफगनिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला मुकाबला दोनों टीम के लिए नॉकआउट मुकाबला बन गया है। यह मुकाबला लाहौर के गद्दापी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अब इस मुकाबले में हारने वाली टीम चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल की रेस से बाहर निकल जाएगी। दोनों टीमें अपना पहला मैच हार गई हैं और उन्हें अपना दूसरा मैच जीतना ही होगा। पहले मुकाबले में इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जबकि अफगानिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार मिली थी।

कैसा रहेगा लाहौर का मौसम

रावलपिंडी का मैच पहले ही बारिश की भेंट चढ़ चुका है। ऐसे में लाहौर में होने वाले इस मैच पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। लाहौर में मंगलवार (25 फरवरी) को बारिश हुई और अगले कुछ दिनों तक यहां बारिश की अनुमान है। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार के दिन दोपहर 2 बजे तक हल्की धूप रहेगी। दोपहर 2 बजे तक हल्की धूप रहेगी। दिन में 7 प्रतिशत बारिश का अनुमान है जबकि रात में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। लेकिन मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।

दोनों टीमों के लिए जीतना ज़रूरी मैच

इंग्लैंड और अफ़गानिस्तान के बीच होने वाला मैच दोनों टीमों के लिए जीतना ज़रूरी है। हारने वाली टीम चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो जाएगी जबकि जीतने वाली टीम टूर्नामेंट में बनी रहेगी। दोनों टीमों ने अभी तक खाता नहीं खोला है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खाते में 3-3 अंक हैं। दोनों टीमों ने अपना-अपना पहला मैच जीता था। एक दूसरे के खिलाफ उनका दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। ग्रुप ए से भारत और न्यूजीलैंड पहले ही दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं जबकि बांग्लादेश और मेजबान पाकिस्तान बाहर हो गए हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article