क्रिकेट

KKR Road To Final: हैदराबाद को हराकर IPL 2024 के फाइनल में पहुंची कोलकाता नाइटराइडर्स

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 21, 2024, 11:50 PM IST

KKR Road To Final: कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी करने हुए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 19.3 ओवर में 159 रन पर सिमटी गई। जवाब में खेलने उतरी कोलकाता ने 13.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और टीम ने चौथी बार फाइनल में जगह बनाई।

Image

कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

KKR Road To Final: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए पहले क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। दो बार की चैम्पियन कोलकाता के सामने 169 रन का लक्ष्स था, जिसको श्रेयस अय्यर की टीम ने 38 गेंद शेष रहते हुए 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इसी जीत के साथ केकेआर की टीम आईपीएल 2024 के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही टीम ने चौथी बार आईपीएल के खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है। आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स के पहले मुकाबले से लेकर फाइनल तक के सफर पर नजर डालते हैं।

चेन्नई ने लगाया जीत पर ब्रेक

दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स का जीत का कारवां पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स ने रोका था। लगातार तीन जीत के बाद केकेआर को चेन्नइ के होम ग्राउंड पर 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी। टीम का यह मौजूदा सीजन का पहला हार था। इससे पहले टीम ने सनराइजई हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई थी।

केकेआर की घर में हुई वापसी

चेन्नई के खिलाफ हार के बाद अगले ही मुकाबले में केकेआर की घर में जीत की पटरी पर वापसी हुई थी। केकेआर ने अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 26 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की थी।

बारिश के कारण नहीं खेल गए दो मैच

कोलकाता नाइटराइडर्स का मौजूदा सीजन काफी शानदार रहा, लेकिन लीग के आखिरी दो मुकाबले बारिश के कारण नहीं खेले जा सके। लीग के 13वें मुकाबले में केकेआर का सामना एक बार की चैम्पियन गुजरात टाइटंस से था, लेकिन बारिश के कारण यह मुकाबला नहीं खेला जा सका। लीग का आखिरी मुकाबला भी बारिश के कारण नहीं हो सका। इस मुकाबले में केकेआर का सामना राजस्थान रॉयल्स से था।

सिर्फ तीन मुकाबलों में मिली हार

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स को सिर्फ तीन मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। टीम को पहली हार चेन्नई सुपर किंग्स से मिली थी। इसके बाद टीम को दूसरी हार राजस्थान रॉयल्स और तीसरी हार पंजाब किंग्स से मिली थी।

टेबल में टॉप पर रहते लीग को किया समाप्त

कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने लीग सफर को पॉइंट टेबल में टॉप पर रहते हुए समाप्त किया था। टीम को लीग के 14 मुकाबलों में से 9 मैचों में जीत मिली थी, जबकि सिर्फ 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा बारिश के कारण टीम के दो मैचों का परिणाम नहीं निकल सका।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article